UP Weather: यूपी में 50 जिलों में आज गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट, जानें अगले 7 दिन का हाल

न्यूज तक

22 Jun 2025 (अपडेटेड: Jul 16 2025 5:50 PM)

UP Weather: मॉनसून अब यूपी में पूरी तरह सक्रिय हो चुका है. अगले कुछ दिनों तक यहां जमकर बारिश होगी. मौसम विभाग ने आज, पश्चिमी यूपी के कई इलाकों और पूर्वी यूपी के लगभग सभी जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है.

NewsTak
Google CTA

UP Weather:मॉनसून अब यूपी में पूरी तरह सक्रिय हो चुका है. अगले कुछ दिनों तक यहां जमकर बारिश होगी. मौसम विभाग ने आज, पश्चिमी यूपी के कई इलाकों और पूर्वी यूपी के लगभग सभी जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है. बारिश के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. बिजली कड़कने और बादल गरजने की भी संभावना है.

Read more!

तापमान में गिरावट संभव

अगले 24 से 48 घंटों में दिन के तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है. हालांकि, रात के तापमान में अगले 5 दिनों तक कोई खास बदलाव नहीं होगा.

इन जिलों में अलर्ट:

अति भारी बारिश: बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर.
भारी बारिश: फतेहपुर, मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर.

गरज-चमक और बिजली: फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया.

तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा): आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, झांसी, जौनपुर, गाजीपुर, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर.