UPPCS Notification 2026: यूपीपीसीएस के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस हफ्ते जारी हो सकता है नोटिफिकेशन, रिकॉर्ड पदों पर होगी भर्ती

UPPCS Notification 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा पीसीएस 2026 का विज्ञापन जल्द ही करीब 750 पदों के लिए जारी किया जा सकता है.

UPSC अभियार्थी की लिए खुशखबरी
UPSC अभियार्थी की लिए खुशखबरी

गौरव कुमार पांडेय

follow google news

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की पीसीएस परीक्षा (UPPCS 2026) की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए एक बेहद शानदार और बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के मुताबिक, यूपीपीसीएस 2026 का आधिकारिक विज्ञापन (Notification) इसी हफ्ते, यानी अगले एक से दो दिनों के भीतर जारी किया जा सकता है. इसके साथ ही इस बार शुरुआत में ही पदों की संख्या काफी अच्छी रहने वाली है, जो बाद में और भी ज्यादा बढ़ सकती है.

Read more!

इस बार 750 से ज्यादा पदों पर मिल सकती है मंजूरी

यूपीपीएससी कैलेंडर के अनुसार, सम्मिलित राज्य एवं प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 (UPPCS Pre 2026) का आयोजन 6 दिसंबर 2026 (रविवार) को होना तय हुआ है. इस बीच अभ्यर्थियों के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर यह है कि आयोग को विभिन्न सरकारी विभागों से लगभग 750 रिक्तियों का अधियाचन (विवरण) प्राप्त हो चुका है.

कोचिंग एक्सपर्ट्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के शिक्षकों का मानना है कि प्रारंभिक विज्ञापन में पदों की संख्या भले ही 750 के आसपास दिखे, लेकिन प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम घोषित होने तक यह संख्या आसानी से 1000 पार (हजार प्लस) हो सकती है.

तकनीकी अड़चनें दूर होते ही जारी होगा विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पीसीएस 2026 के विज्ञापन को अंतिम मंजूरी मिल चुकी है. हालांकि, कुछ पदों से संबंधित ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में कुछ तकनीकी अड़चनें आ रही थीं, जिन्हें आयोग द्वारा तेजी से दूर किया जा रहा है. इन तकनीकी समस्याओं के सुलझते ही एक से दो दिनों में आधिकारिक नोटिफिकेशन और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.

लगातार तीसरे साल पद बढ़ने का पुराना रिकॉर्ड

यूपीपीसीएस में यह एक पुरानी परंपरा रही है कि जब तक प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट नहीं आ जाता, तब तक विभागों से मिलने वाले नए अधियाचन के आधार पर पद बढ़ाए जाते हैं. पिछले सालों का रिकॉर्ड भी यही संकेत देता है:

  • PCS 2025: शुरुआत में केवल 200 पदों पर विज्ञापन आया था, लेकिन बाद में यह संख्या बढ़कर 920 हो गई थी.
  • PCS 2024: शुरुआत में 220 पद थे, जो बाद में बढ़कर 947 हो गए थे.

ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि साल 2026 में भी पदों की संख्या में बंपर इजाफा होगा और यह भर्ती उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बना सकती है. इस खबर के सामने आने के बाद से ही सालों से एसडीएम (SDM), डिप्टी एसपी (Deputy SP) जैसे प्रतिष्ठित पदों का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है.

 

    follow google news