शामली की बेटी आस्था जैन बनी आईएएस, पहले प्रयास में 131वीं तो तीसरी बार 9वीं रैंक पाकर मिली सफलता

किराने की दुकान चलाने वाले की बेटी आस्था जैन ने रचा इतिहास! शामली (Shamli) की आस्था ने लगातार तीन साल UPSC पास कर 2026 में 9वीं रैंक के साथ IAS बनने का सपना पूरा किया. पहले दो प्रयासों में IPS बनने के बाद भी नहीं मानी हार, पढ़ें एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी (Success Story).

NewsTak
शामली की आस्था जैन ने कर दिया कमाल.

शरद मलिक

follow google news

शामली के कांधला कस्बे की होनहार बेटी आस्था जैन ने तीन साल में ही इतिहास रच दिया. आस्था जैन ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से आईएएस बनकर पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है. आस्था ने वर्ष 2026 में आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए आईएएस में 9वीं रैंक हासिल की है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है. 

Read more!

आस्था जैन की सफलता की खास बात यह है कि उन्होंने लगातार तीन वर्षों तक सिविल सेवा परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. वर्ष 2024 में उन्होंने अपने पहले प्रयास में आईपीएस में 131वीं रैंक हासिल की थी. इसके बाद वर्ष 2025 में फिर से परीक्षा देकर 186वीं रैंक के साथ आईपीएस में चयनित हुईं. वहीं वर्ष 2026 में उन्होंने आईएएस में 9वीं रैंक प्राप्त कर बड़ी सफलता हासिल की.

आस्था जैन की इस उपलब्धि से जनपद शामली ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए लोग गर्व कर रहे हैं. उनकी सफलता साबित करती है कि सीमित संसाधनों के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियां भी अपनी मेहनत और लगन के दम पर देश की सर्वोच्च सेवाओं में स्थान बना सकती हैं. आस्था जैन की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों, सामाजिक संगठनों और गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें और उनके परिजनों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. उनकी यह सफलता ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है. 

पिता अजय जैन की है किराने की दुकान 

आस्था जैन के पिता अजय कुमार जैन की किराने की दुकान है. मां ममता जैन गृहिणी हैं. उन्होंने बताया कि बेटी ने आईएएस क्लीयर किया है. 3 बच्चों और हैं. सभी को समान मौका दिया है. एक बच्ची डॉक्टरी की पढ़ाई पढ़ रही है. सभी बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने का सपना है. सभी पढ़ें और सभी आगे बढ़ें. 

मां ममता जैन ने कहा कि मेरी गुडिया का सपना था डीएम बनने का. आज पूरा किया. तीन साल लगातार प्रयास किया. पहले अटेम्ट में आईपीएस बनी थी. दुकान से परिवार चलाते हैं. अपनी बिटिया पर पूरा भरोसा था. अपने बच्चों पर सबको विश्वास करना चाहिए. तीन बेटियां हैं. एक बेटा है. एक बेटी गुढ़गांव में एक कंपनी में मैनेजर है. एक बेटी पुणे में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है. बेटा भी दिल्ली में रहकर पढ़ रहा है. 

कौन हैं अनुज अग्निहोत्री जिन्होंने UPSC 2025 किया टॉप, जानिए इनकी पूरी डिटेल
 

    follow google news