UPSC Result: एक रोल नंबर, दो 'आकांक्षा' और 301वीं रैंक का सस्पेंस; अब गाजीपुर की डॉक्टर ने किया दूध का दूध पानी का पानी

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के रिजल्ट में 301वीं रैंक को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. एक ही रोल नंबर पर दो अभ्यर्थियों, दोनों का नाम आकांक्षा सिंह, ने दावा किया है. अब गाजीपुर की आकांक्षा सिंह का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि एडमिट कार्ड के बारकोड से सच्चाई साफ हो जाएगी.

Akanksha Singh UPSC rank 301
Akanksha Singh UPSC rank 301

रोहित कुमार सिंह

follow google news

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 2025 के नतीजों में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक ही रोल नंबर (0856794) और एक ही नाम 'आकांक्षा सिंह' पर दो महिला अभ्यर्थियों ने अपना दावा ठोक दिया है. 301वीं रैंक को लेकर छिड़ी इस जंग में अब उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की रहने वाली डॉ. आकांक्षा सिंह का बड़ा बयान सामने आया है, जिससे बिहार वाली आकांक्षा के दावे पर सवाल खड़े हो गए हैं.

Read more!

क्या है पूरा विवाद?

UPSC के फाइनल रिजल्ट में रोल नंबर 0856794 को 301वीं रैंक मिली है. नतीजा आते ही बिहार में रणवीर सेना प्रमुख ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह के घर जश्न शुरू हो गया. उन्होंने इंटरव्यू दिए और अपनी सफलता की कहानी साझा की. लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब गाजीपुर की डॉ. आकांक्षा सिंह ने दिल्ली से रिपोर्टर्स को फोन कर बताया कि यह रैंक उनकी है, बिहार वाली आकांक्षा की नहीं.

गाजीपुर वाली डॉ. आकांक्षा का बयान

विवाद बढ़ता देख डॉ. आकांक्षा सिंह ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा, "मेरा नाम डॉ. आकांक्षा सिंह है और मैंने यूपीएससी 2025 में 301वीं रैंक हासिल की है. मैं गाजीपुर (यूपी) की रहने वाली हूं और पेशे से गायनेकोलॉजिस्ट हूं. मैंने एम्स पटना से मास्टर्स किया है. मुझे पता चला है कि कोई और भी इस रैंक पर दावा कर रहा है. मैं बस इतना कहूंगी कि एडमिट कार्ड के बारकोड से सारी सच्चाई साफ हो जाएगी. मैं अपनी इस सफलता को एन्जॉय करना चाहती हूं."

 

एडमिट कार्ड में छिपा है 'झोल'

जब दोनों अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड की पड़ताल की गई, तो चौंकाने वाली बात सामने आई. गाजीपुर वाली आकांक्षा के एडमिट कार्ड पर लिखा रोल नंबर और बारकोड दोनों मैच कर रहे हैं. वहीं, बिहार वाली आकांक्षा के एडमिट कार्ड पर लिखा रोल नंबर तो सही है, लेकिन बारकोड को स्कैन करने पर नंबर अलग दिखाई दे रहा है. फिलहाल, इस 'गफलत' पर यूपीएससी के आधिकारिक जवाब का इंतजार है.

UPSC 2025 Result Mistake: यूपीएससी रिजल्ट में बड़ा फॉल्ट, एक ही रोल नंबर पर दो आकांक्षा सिंह के दावे, जानें क्या है सच्चाई?

    follow google news