देवर-भाभी घर में थे अकेले…फिर हुआ कुछ ऐसा कि पड़ोसियों तक पहुंची चीख, अब घटना ने सबको चौंकाया

Devar Bhabhi Murder Case: वाराणसी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक शख्स ने अपनी ही भाभी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. हैरानी की बात यह रही कि वारदात के बाद आरोपी खुद पुलिस को फोन कर अपना जुर्म कबूल करता है. इस हत्याकांड की वजह प्रेम संबंध और पारिवारिक विवाद बताया जा रहे हैं.

 Devar Bhabhi Murder Case (सांकेतिक तस्वीर)
Devar Bhabhi Murder Case (सांकेतिक तस्वीर)

रोशन जायसवाल

follow google news

Varanasi Devar Bhabhi Murder Case: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक देवर पर अपनी ही सभी भाभी को कुल्हाड़ी से काटकर मारने की आरोप लगा है. आरोपी की पहचान अमरजीत पटेल के रूप में हुई है. ये मामला प्रेम संबंध से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, जिसे लेकर अक्सर घर में विवाद होता था. मामला पुलिस स्टेशन तक जा चुका था. हैरानी की बात ये है कि भाभी की हत्या की जानकारी खुद आरोपी ने पुलिस को दी और अपना जुर्म कबूल किया. 

Read more!

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह मामला  मिर्जामुराद थाना क्षेत्र का है. यहां लच्छापुर गांव में अमरजीत नामक एक शख्स अपनी भाभी पूनम की सगी बहन को पसंद करता था और उसी के साथ अपना घर बसाना चाहता था. लेकिन भाभी पूनम और उनके मायके वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे. पूनम लगातार देवर की शादी में रोड़ा बन रही थी. इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था. उसने पहले भी अमरजीत की शिकायत पुलिस से की थी जिसके बाद अमरजीत को जेल भी जाना पड़ा था. यही वजह थी कि अमरजीत अपनी भाभी से रंजिश रखने लगा था.

घटना के दिन क्या हुआ था

घटना वाले दिन घर में पूनम और अमरजीत के अलावा कोई नहीं था. दोनों के बीच शनिवार को एक बार फिर इसी पुरानी बात को लेकर फिर से बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते गुस्सा इतना बढ़ गया कि अमरजीत ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और पूनम पर वार कर दिया. हमले में पूनम लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी. थोड़ी ही देर में उसने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

हत्या के बाद खुद आरोपी ने पुलिस को दी जानकारी

वारदात को अंजाम देने के बाद अमरजीत वहां से भागा नहीं बल्कि उसने खुद 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को घटना की सूचना दी. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी ने कुल्हाड़ी पुलिस को सौंप दी और अपना जुर्म कबूल कर लिया. एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: UP: प्राइवेट पार्ट काटा, नाक से निकल रहा था खून, 55 साल के इस बुजुर्ग के मौत की वजह ने पुलिस को भी किया हैरान

    follow google news