Varanasi up college student murder: वाराणसी के शिवपुर इलाके में स्थित उदय प्रताप कॉलेज में शुक्रवार को सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बीएससी थर्ड सेमेस्टर छात्र सूर्य प्रताप सिंह को कॉलेज के आर्ट फेकल्टी में गोली मारी गई. बताया जा रहा है कि आर्ट फैकल्टी के सामाजिक विज्ञान विभाग में किसी बात को लेकर गोली मारी गई है. मृतक सूर्य प्रताप सिंह गाजीपुर जिले का रहने वाला है.
ADVERTISEMENT
एसीपी लॉ एंड ऑर्डर शिवहरि मीणा ने बताया कि यूपी कॉलेज में एक वाद-विवाद के दौरान दूसरे छात्र द्वारा पिस्टल निकालकर गोली चलाई गई है वो एक छात्र को लगी है. छात्र को हॉस्पीटल भेजा गया है. डॉक्टर्स उसे अभी उसे चेक कर रहे हैं. जो कार्रवाई है वो की जा रही है. प्रोवोकेशन में ये घटना हुई है. दो छात्रों में विवाद के दौरान ये घटना घटी है. 7 टीमें आरोपी छात्र की गिरफ्तारी में लगी हुई हैं.
दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर के मुताबिक छात्र को 8 गोलियां मारी गई हैं. फायरिंग के बाद आरोपी छात्र कैंपस में ही कूड़े के ढेर में पिस्टल फेंककर फरार हो गए. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.
छात्रों में भारी रोष, इलाका छावनी में तब्दील
इस घटना के बाद आरोपी कूड़े के ढेर पर पिस्तौल फेंककर फरार हो गया. इस घटना के बाद कॉलेज कैंपस में तनाव फैल गया और आगजनी शुरू हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिसर को छावनी में बदल दिया. शहर में भी तनाव का माहौल बनता जा रहा है. छात्र सड़कों पर उतर गए हैं और सब्जियों समेत दूसरी दुकानें बंद करा हैं.
जिले की पुलिस बल कॉलेज कैंपस के पास पहुंच गई और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है. छात्र के दोस्तों में दुख के साथ ही भारी उबाल है.
चश्मदीद ने क्या बताया?
एक चश्मदीद छात्र ने बताया- 'मनजीत चौहान पिस्तौल लेकर चल रहा था. पूरी घटना प्रिंसिपल के सामने हुई है...4 गोली मारे हैं और भाग गए हैं'
चश्मदीद, छात्र
ADVERTISEMENT


