Viral : फर्राटेदार इंग्लिश, देखने में असमर्थ, वायरल बुजुर्ग याद हैं, अब उन्हें मिलेगी पेंशन, जानें सोशल मीडिया ने कैसे बदली इनकी जिंदगी

आगरा की सड़कों पर बेबसी में जीवन काट रहे 80 वर्षीय डॉ. संतोष गोयल का वीडियो वायरल होने के बाद, भारतीय सेना ने उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है. सेना ने उनके एनडीए (NDA) में शिक्षक होने के दावों की पुष्टि करते हुए उनकी रुकी हुई पेंशन शुरू करने और उनके भरण-पोषण की पूरी जिम्मेदारी उठाई है.

आगरा वायरल वीडियो
आगरा वायरल वीडियो

गौरव कुमार पांडेय

follow google news

सोशल मीडिया की ताकत एक बार फिर दुनिया के सामने आई है. आगरा की सड़कों पर कभी अंधेरे और बेबसी में जीवन गुजार रहे 80 साल के डॉ. संतोष गोयल आज चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. अपनी फर्राटेदार अंग्रेजी और नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) में शिक्षक होने के दावों के कारण वायरल हुए संतोष गोयल की मदद के लिए अब भारतीय सेना आगे आई है.

Read more!

क्या है पूरा मामला?

पिछले दिनों संतोष गोयल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुआ था. वीडियो में वह आगरा की सड़कों पर घूमते और धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलते नजर आए थे. उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने 1971 में अंग्रेजी में पीएचडी (PhD) की थी और पुणे के खड़कवासला स्थित एनडीए (NDA) में सेना के अधिकारियों को अंग्रेजी पढ़ाते थे. 

संतोष गोयल के अनुसार करीब 3 साल तक NDA में सेवाएं देने के बाद उनकी आंखों की रोशनी चली गई, जिसके कारण उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ी. सेवाकाल कम होने की वजह से उन्हें पेंशन भी नहीं मिल पाई और वह मंदिर में रहकर और बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपना गुजारा करने लगे.

सेना ने की जांच और की मदद की घोषणा

वीडियो वायरल होने के बाद सेना के जवान संतोष गोयल तक पहुंचे. उन्हें इलाज के लिए कमांड अस्पताल ले जाया गया और उनके दावों की पुष्टि की गए. अब सामने आए एक नए वीडियो में संतोष गोयल ने बताया कि सेना ने उनकी जांच पूरी कर ली है और उन्हें अपना पूर्व कर्मी स्वीकार किया है. उन्होंने बताया कि सेना ने उनकी पेंशन के लिए सरकार को आवेदन कर दिया है. उम्मीद है कि अगले तीन महीनों में उनकी पेंशन शुरू हो जाएगी.

जब तक पेंशन शुरू नहीं होती तब तक सेना उनका सारा खर्च उठाएगी. उनके रहने और कपड़ों का भी उचित प्रबंध किया गया है. संतोष गोयल ने भावुक होकर कहा, "अगर मेरी बात में असलियत न होती तो फौजी मुझे जेल भेज देते" 

कब हुआ था वीडियो वायरल 

दरअसल 2 अप्रैल को संतोष गोयल नाम के एक शख्स का वीडियो वायरल हो गया था. वीडियो में संतोष गोयल ने अपनी आपबीती सुनाते हुए ये दावा करते हैं कि उन्होंने साल 1971 में इंग्लिश सब्जेक्ट से पीएचडी की थी. इसके बाद वे पुणे के खड़कवासला स्थित NDA नेशनल डिफेंस एकेडमी में पढ़ाने का काम भी करते थे. उन्होंने बताया कि वे आर्मी एजुकेशन कोर में शिक्षक रह चुके हैं और उनके पढ़ाए छात्र आज भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, कैप्टन, मेजर से लेकर जनरल तक के पदों पर तैनात हैं. यही वीडियो वायरल हो गया.

यहां देखें वीडियो: 

 

    follow google news