वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, चौथी मंजिल से कूदने से गई जान

मदन गोपाल

• 01:41 PM • 26 Sep 2026

वृंदावन के राधा केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत हुई. बताया जा रहा है कि साधक चौथी मंजिल से कूद गया था. अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

NewsTak
Google CTA

वृंदावन के प्रसिद्ध राधा केली कुंज आश्रम से एक साधक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण के रूप में बताई जा रही है. घटना कोतवाली वृंदावन क्षेत्र के गुरु कृपा कुंज की है. इस घटना के बाद आश्रम से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया.

Read more!

चौथी मंजिल से कूदने की बात सामने आई

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे साधक ने गुरु कृपा कुंज की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी. नीचे गिरने से उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं.  गंभीर हालत में साधक को सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया. उसे आश्रम से जुड़े लोग ही अस्पताल लेकर पहुंचे थे. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिस को घटना की जानकारी देर से मिली

घटना के बाद पुलिस को इसकी जानकारी काफी समय बाद मिली. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है. हालांकि, घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फॉरेंसिक टीम भी मौके से जरूरी साक्ष्य जुटा रही है.

 

मृतक का असली नाम दीपक लोधी बताया जा रहा

मृतक की पहचान रसिक दुलारी शरण के तौर पर बताई जा रही है. वहीं, उसका वास्तविक नाम दीपक लोधी बताया जा रहा है. वह मध्य प्रदेश के जबलपुर का रहने वाला था.

इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है. परिजन मध्य प्रदेश से सुबह मथुरा पहुंचेंगे. इसके बाद ही मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. फिलहाल शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है.

आत्महत्या या हत्या, कई सवालों पर जांच

इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर साधक ने चौथी मंजिल से छलांग क्यों लगाई. क्या यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई और वजह है, पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी. घटना को लेकर पुलिस की जांच जारी है.

85 बार चढ़ावा चोरी करता दिखा अविनाश... कब चंपत राय को पता चली पूरी बात? जानिए राम मंदिर चोरी की कहानी