केशव मौर्य ने अखिलेश यादव कसा तंज तो सीरियस हो गए सपा प्रमुख, जमकर बरस पड़े..

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य द्वारा अखिलेश यादव की दादरी रैली को 'फ्लॉप' बताने के बाद दोनों नेताओं के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई. अखिलेश ने मौर्य की चुनाव हार पर तंज कसा, तो मौर्य ने सपा को गुंडागर्दी और तुष्टिकरण की राजनीति का प्रतीक बताकर पलटवार किया.

केशव मौर्या-अखिलेश यादव
केशव मौर्या-अखिलेश यादव

गौरांशी श्रीवास्तव

follow google news

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. इस बार विवाद की जड़ बनी अखिलेश यादव की दादरी रैली, जिसे केशव प्रसाद मौर्य ने 'फ्लॉप शो' करार दिया. इसके बाद दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर एक-दूसरे के खिलाफ तीखे वार किए.

Read more!

केशव प्रसाद मौर्य का तंज

गाजियाबाद दौरे पर आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपनी गाड़ी से ही अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि दादरी में सपा की रैली पूरी तरह फ्लॉप रही. मौर्य के मुताबिक, अखिलेश यादव 2027 में सरकार बनाने का सपना लेकर आए थे, लेकिन जनता ने उन्हें 2047 तक पीछे धकेल दिया है. उन्होंने दावा किया कि पिछड़ा, अनुसूचित और गुर्जर समाज समेत सभी वर्ग भाजपा और मोदी जी के साथ हैं.

अखिलेश यादव का पलटवार

केशव मौर्य के बयान पर अखिलेश यादव ने 'X' पर एक लंबा पोस्ट लिखकर पलटवार किया. अखिलेश ने तंज कसते हुए पूछा कि मौर्य "कार पर खड़े होकर बोल रहे हैं या स्टूल पर?" उन्होंने आगे लिखा कि जो लोग खुद चुनाव हार चुके हैं और अपने हार का आकलन नहीं कर पाए, उन्हें बोलना शोभा नहीं देता. अखिलेश ने उन्हें चुनौती दी कि वे खुद वह जगह बता दें जहां 'PDA' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की ताकत देखना चाहते हैं, सपा उन्हें सम्मान के साथ वहां बैठाएगी.

नहीं चाहिए अखिलेश बनाम जालीदार टोपी

अखिलेश के पोस्ट के बाद केशव मौर्य ने भी पलटवार करने में देरी नहीं की. उन्होंने लिखा कि भाजपा जमीन की राजनीति करती है, "लठैतवाद" की नहीं. मौर्य ने अखिलेश पर हमला बोलते हुए कहा कि वे "जालीदार टोपी" नहीं पहनते बल्कि उन्हें "भगवा" पर गर्व है. उन्होंने सपा को "वंशवाद, गुंडागर्दी और माफियावाद" का प्रतीक बताया और अंत में लिखा- "नहीं चाहिए अखिलेश, उत्तर प्रदेश, जय श्री राम."

 

    follow google news