Yogi on Namaz: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक ऐसा बयान दिया है जिसने राज्य के सियासी गलियारों में नई चर्चाएं छेड़ दी है. लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कर दिया है कि प्रदेश में सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी. उन्होंने मंच से साफ कहा कि, सड़क लोगों के चलने के लिए है और इसलिए किसी को सड़क रोकने का अधिकार नहीं है. आगे उन्होंने कहा कि अगर जगह कम हो रही है तो शिफ्ट में पढ़िए या अपने तय धार्मिक स्थलों पर ही नमाज पढ़े. सीएम योगी ने साफ कर दिया है कि वो किसी से अराजकता नहीं फैलने देंगे. विस्तार से जानिए पूरी बात.
ADVERTISEMENT
'प्यार से मानेंगे तो ठीक, नहीं तो दूसरा...'
सीएम योगी के भरे मंच से नमाज को लेकर दिए बयान ने राजनीतिक पारा हाई कर दिया है. उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि नमाज पढ़नी है और संख्या ज्यादा है तो शिफ्ट में पढ़िए. प्यार से मानेंगे तो ठीक, नहीं तो दूसरा तरीका अपनाएंगे. सीएम ने आगे कहा कि लोग मुझसे पूछते है कि, साहब आपके यहां यूपी में क्या सड़कों पर सचमुच नमाज नहीं होती है? तो मैं कहता हूं, नहीं कतई नहीं होती है. आप जाकर देख लो.
सीएम योगी ने कहा कि सड़के चलने के लिए होती है और कोई भी व्यक्ति आकर चौराहे पर तमाशा बना देगा...क्या अधिकारी का किसी का सड़क रोकने को? आवागमन को रोकने का क्या अधिकार है. जहां उसका जगह वो वहां जाकर वहीं करें.
'...भाई संख्या नियंत्रित कर लो'
सीएम योगी यहीं नहीं रुके और उन्होंने फिर कहा कि, उन लोगों ने मुझसे पूछा कि साहब कैसा होगा...हमारी संख्या ज्यादा है. इस पर मैंने कहा कि शिफ्ट में कर लो, तुम्हारे घर में रहने की जगह नहीं है तो भाई संख्या नियंत्रित कर लो. और अगर सामर्थ्य नहीं है तो क्यों बेकार में आगे संख्या बढ़ा रहे है. उन्होंने कहा कि अगर आपको सिस्टम में रहना है तो हमें नियम और कानून के साथ ही रहना होगा. यहां कानून का राज होगा.
बरेली की घटना का किया जिक्र
मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि सरकार का नियम सबके लिए समान रूप से लागू होता है. हम प्रदेश में अराजकता नहीं फैलने देंगे. हमारा काम है संवाद बनना, अगर आप संवाद से नहीं मानेंगे तो संघर्ष से भी देख लो. सीएम ने बरेली की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि, बरेली में लोगों ने हाथ आजमाने का काम किया, देख लिया ताकत. इसलिए सरकार उन सिस्टम के साथ पूरी व्यवस्था को जोड़ना चाहती है.
यूपी मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा… जानिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी, सामने आई पूरी लिस्ट
ADVERTISEMENT


