'खुद डूब जाएगी बीजेपी...' अखिलेश यादव ने दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान सरकार पर बोला हमला, देखें वीडियो

दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन में शामिल सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया. उन्होंने चुनाव आयोग के साथ मिलीभगत का दावा करते हुए कहा कि एक दिन आयोग को बचाने की कोशिश में बीजेपी खुद डूब जाएगी. 

Google CTA

Akhilesh Yadav statement: दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन में शामिल हुए समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. यूपी तक के माइक पर बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी पहले विधायकों और सरकारों को अपने पक्ष में करने के बाद अब वोट के जरिए लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने चुनाव आयोग और बीजेपी के बीच मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि एक दिन चुनाव आयोग को बचाने की कोशिश में बीजेपी खुद डूब जाएगी.

Read more!

अखिलेश ने कहा कि बीजेपी का काम करने का तरीका ऐसा है, जैसे सिर्फ पार्टी के सदस्य ही वोट पाने के हकदार हों. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने वाले लोग आज सड़कों पर हैं. अखिलेश यादव का कहना है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की जगह बदली जा सकती है, लेकिन विपक्षी दलों के धरने और आंदोलनों को रोका नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि धरना-प्रदर्शन खत्म होने से लोकतंत्र कमजोर होगा.