Anuj Chaudhary ने Sambhal में ये क्या बोला, हो गया नया बवाल | देखें पूरा मामला...

कीर्ति राजोरा

• 07:19 PM • 13 Mar 2025

Anuj Chaudhary, Sambhal, Yogi Adityanath, Akhilesh Yadav, Charchit Chehra

Google CTA

अनुज चौधरी की इतनी चर्चा तो तब भी नहीं हुई जब उन्होंने देश को ओलंपिक में रिप्रजेंट किया था. इतनी चर्चा तब भी नहीं जब देश का सबसे बड़े खेल पुरस्कार अर्जुन अवॉर्ड मिला. अब चर्चा इसलिए हो रही है यूपी की वर्दी पहनकर अनुज चौधरी कभी गदा लिए घूमते हैं, कभी मुसलमानों का ये वॉर्निंग देते हैं कि अगर रंग-अबीर से दिक्कत है, तो घर में ही नमाज अदा कर लें... यूपी पुलिस में सीओ जिम्मेदार पद है लेकिन महकमे की हायररिकी में डीजीपी, एसपी से जूनियर. फिर भी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को सामने आना पड़ता है एक सीओ के डिफेंस में दलीलें देनी पड़ती है पहलवान रहे हैं. उनकी बात में पहलवानी का लहजा हो सकता है. होली के मौके पर अनुज चौधरी को लेकर यूपी ही नहीं, देश की राजनीति एकदम तप रही है. विपक्ष के तगड़े निशाने पर हैं अनुज चौधरी. 
 
मजबूत कद काठी और एक बेधड़क अंदाज वाला एक ऐसा पुलिस ऑफिसर, जो नेशनल से लेकर इंटरनेशनल लेवल तक देश का सिर गर्व से ऊंचा कर चुका है... फिर पुलिस की वर्दी पहनकर जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाई. पिछले कई दिनों में अनुज चौधरी ने बहुत कुछ ऐसा किया, बहुत कुछ ऐसा बोला कि राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इस बार संयोग कुछ ऐसा बना कि होली और रमजान की जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ रही है. खूब राजनीति, खूब बयानबाजी चल रही है. खूब हिंदू-मुसलमान हो रहा है. इन सबके पीछे कोई नेता या सरकार नहीं, एक पुलिस अफसर है जिसका नाम है अनुज चौधरी. कोई कहे सिंघम, कोई पुकारे विलेन. आप नेता संजय सिंह ने लफंडर बोल दिया. पूर्व ओलंपियन योगेश्वर दत्त ने देश का चैम्पियन कहा. सीएम बता रहे हैं कि देखो कितना पावरफुल बायोडेटा है जवान का. इन सबके बीच अनुज के पिता को फिक्र हो चली है बेटे की जान की. कौन हैं अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित संभल की सीओ अनुज चौधरी बताएंगे चर्चित चेहरा के आज के इस खास एपिसोड में... 

Read more!