सीतापुर में बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सांप खिड़की के रास्ते अंदर पहुंच गया. सांप धीरे-धीरे कार्यालय में लगे एयर कंडीशनर के इनडोर यूनिट में जा घुसा. उसे देखते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया.
ADVERTISEMENT
मामला लखीमपुर बाईपास पर सराय मलुही के पास स्थित भाजपा जिला कार्यालय का है. बताया गया कि एक सांप खिड़की के रास्ते अंदर आने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान कार्यालय में मौजूद एक व्यक्ति की नजर उस पर पड़ गई.
सांप को देखते ही लोगों का ध्यान उसकी तरफ चला गया. इससे पहले कि कोई उसे बाहर निकाल पाता, सांप कार्यालय में लगे AC के इनडोर यूनिट में घुस गया.
भाजपा नेता ने वन विभाग को दी सूचना
सांप के AC में छिपने के बाद कार्यालय में मौजूद लोगों की चिंता बढ़ गई. मामले की जानकारी तुरंत वन विभाग को दी गई. भाजपा जिला महामंत्री विपुल प्रताप सिंह ने इस दौरान सांप का वीडियो भी बनाया.
सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने सावधानी से सांप को AC के इनडोर से बाहर निकाला और उसका रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई.
सांप के रेस्क्यू के बाद लोगों ने ली राहत की सांस
वन विभाग की टीम के सांप को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद भाजपा कार्यालय में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली. रेस्क्यू के बाद कार्यालय में बना डर का माहौल भी खत्म हो गया. फिलहाल सांप को वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई है. घटना के दौरान किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है.
ADVERTISEMENT

