बदरीनाथ हाईवे पर टला बड़ा हादसा! पैराफिट तोड़कर नीचे गिरी टाटा सूमो, गाड़ी में ड्राइवर समेत 9 लोग थे सवार, 3 गंभीर रूप से घायल

Badrinath Highway accident: उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे पर शनिवार को बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. ऋषिकेश से केदारनाथ जा रही यात्रियों से भरी टाटा सूमो पैराफिट तोड़कर दूसरी सड़क पर जा गिरी. हादसे में तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची.

बदरीनाथ हाईवे पर पैराफिट तोड़ नीचे गिरी टाटा सूमो
बदरीनाथ हाईवे पर पैराफिट तोड़ नीचे गिरी टाटा सूमो

प्रवीण सेमवाल

follow google news

Rudraprayag Tata Sumo Accident: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते होते टल गया. यहां बद्रीनाथ राष्ट्रीय हाईवे पर यात्रियों से भरी एक टाटा सूमो अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बताया जा रहा है कि इसमें सवार यात्री ऋषिकेश से केदारनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे थे. इस दौरान गाड़ी में ड्रावरल सहित कुल 9 लोग सवार थे. इस दौरान गनीमत रही कि टाटा सूमाे गहरी खाई में गिरने से बच गई. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचर कर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया.

Read more!

कैसे और कहां हुआ हादसा?

यह हादसा बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा के पास में हुआ है. यहां यात्रियों से भरी एक टाटा सूमो गाड़ी अचानक हाईवे किनारे लगे सुरक्षा पैराफिट को तोड़ते हुए नीचे गिर गई. पैराफिट से टकराने के बाद वाहन लगभग दो से तीन मीटर तक ही नीचे गिरा और नीचे बनी दूसरी सड़क पर जाकर पलट गया. इस हादसे में टाटा सूमो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.

कर्नाटक के रहने वाले हैं सभी तीर्थयात्री

इस हादसे का शिकार हुए सभी लोग कर्नाटक के रहने वाले  हैं. ये सभी तीर्थयात्री ऋषिकेश से इस टाटा सूमो वाहन में सवार हुए थे और बाबा केदार के दर्शन के लिए केदारनाथ धाम जा रहे थे. इस दौरान गाड़ी में आठ यात्री और एक ड्राइवर मौजूद था. हादसे की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं. टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को वाहन से बाहर निकाला.

तीन यात्रियों को आई हैं गंभीर चोटें

हादसे में तीन यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं जबकि अन्य यात्रियों को हल्की चोटें लगी हैं. रेस्क्यू टीम ने तुरंत सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेज दिया है. एआरटीओ धर्मेंद्र सिंह ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है.

यहां देखें घटना का वीडियो

सामने से आई गाड़ी या ओवरटेक बनी वजह

हादसे की वजह को लेकर रुद्रप्रयाग के एआरटीओ धर्मेंद्र सिंह का बयान सामने आया है. उन्होंने बताया कि शायद ओवरटेक करते समय या अचानक सामने से किसी दूसरी गाड़ी के आ जाने की वजह से यह हादसा हुआ है. इसी वजह से चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी डिवाइडर यानी पैराफिट से टकराकर पलट गई. पुलिस और प्रशासन की टीम अब ड्राइवर और अन्य लोगों से पूछताछ कर रिपोर्ट तैयार कर रही है.

 

    follow google news