देहरादून में दौड़ती पिकअप बनी आग का गोला, हाईवे पर मची अफरातफरी, ड्राइवर ने कूदकर ड्राइवर ने बचाई जान

उत्तराखंड के देहरादून के विकासनगर में दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर चलती पिकअप में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जल उठा, सड़क पर अफरातफरी मच गई. चालक ने समय रहते कूदकर जान बचाई. शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या ईंधन लीकेज की आशंका जताई जा रही है.

Dehradun pickup fire
Dehradun pickup fire

टीना साहू

follow google news

Dehradun pickup fire : देहरादून के विकासनगर में एक पिकअप वाहन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. घटना दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर हुई, जहां देखते ही देखते पिकअप आग का गोला बन गई. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया. गनीमत रही कि आग के भड़कने से पहले ही ड्राइवर ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली.

Read more!

राहगीरों में मची अफरातफरी

यहां यूपी और उत्तराखंड बॉर्डर के दर्रारीट के पास टिमली में बीच सड़क पर वाहन से उठती आग की लपटों से घिरे पिकअप वाहन को धधता देखते सड़क पर चल रहे राहगीरों में अफरातफरी मच गई. गाड़ी के आसपास मौजूद वाहन सवार मौके से अपने वाहनों को लेकर दूर जाने लगे. हालांकि इस दौरान मौके पर कुछ स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डालकर सिमित संसाधनों के साथ आग बुझाने की कोशिश की. लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले चुकी थी. ऐसे में कुछ ही मिनटों में पिकअप पूरी तरह जलकर गई. राहत की बात है कि इस दौरन वाहन चालक पहले ही गाड़ी से कूद गया था, जिससे उसकी जान बच गई.

घटना के दौरान सड़क पर लगा जाम

बताया जा रहा है की घटना के वक्त पिकअप वाहन विकासनगर से सहारनपुर जा रहा था. घटना के दौरान सड़क पर जाम के हालात बन गए. फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. शुरुआती तौर पर आग लगने का मुख्य कराण शॉर्ट सर्किट या ईंधन लीकेज बताया जा रहा है. फिलहाल राहत की बात ये कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है.

    follow google news