''वे लिप्सिंग कर रहे थे, उन्हें ठेस पहुंचाने की मंशा नहीं थी'' दलेर मेहंदी विवाद तूल पकड़ा तो बोले मंत्री सुबोध उनियाल

पंकज भट्ट

21 Oct 2026 (अपडेटेड: Oct 21 2026 11:25 PM)

टिहरी के नरेंद्रनगर में कुंजापुरी मेले के दौरान पंजाबी गायक दलेर मेहंदी पर नशे में होने और सिंगिंग की जगह लिप सिंक के आरोप लगाने वाले मंत्री सुबोध उनियाल ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए क्या कहा ? देखिए.

NewsTak
दलेर मेहंदी पर उत्तराखंड के मंत्री के आरोपों पर मचा बवाल.
Google CTA

उत्तराखंड के टिहरी में आयोजित कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी शो के विवाद ने काफी तूल पकड़ लिया है. दलेर मेहंदी के पक्ष में पहले छोटे भाई मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली. उसके बाद एक-एक करके कपिल शर्मा, अनुपम खेर, बदशाह ने दलेर मेहंदी के पक्ष में खड़े नजर आए. अब मामले में उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल का रिएक्शन आ गया गया है. पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा-   मैंने कोई अपशब्द नहीं कहा है, उन्हें ठेस पहुंचाने की कोई मंशा नहीं थी. वो बड़ा नाम थे इसलिए उनको कार्यक्रम में बुलाया था. सुनंदा शर्मा को भी बुलाया गया था, लेकिन अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई. उन्होंने पूरा पैसा वापस कर दिया. अगर तबीयत खराब होती है तो पहले ही बता देना चाहिए.''

Read more!

मंत्री सुबोध उनियाल ने आगे कहा- ''मुझसे बाद में बोला गया कि उनकी तबीयत खराब थी इसलिए वो चल नहीं पा रहे थे. बोल नहीं पा रहे थे.  इतने बड़े कलाकार की तबीयत खराब थी तो जनता को पहले बता देना चाहिए था. उन्होंने बताया नहीं. इतने बड़े कलाकार की अगर तबीयत ठीक नहीं थी तो आने से मना कर देना चाहिए था. 

मैंने पूरा पैसा 35 लाख रुपए पहले ही दे दिया था 

मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा- ''मैंने पूरा पैसा 35 लाख रुपए पहले ही खाते में डाल दिया था. जब पूरा पैसा डाला था तब कहा गया था कि होटल का भी भेज दीजिए. मैने वो भी दिया. मेरा उनको व्यक्तिगत ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था. ऐसी स्थिति में बड़े कलाकारों को अपनी ग्रेविटी का ध्यान रखना चाहिए. एक घंटा होने बाद जब लोगों को लगा कि ये गा नहीं पा रहे हैं तो मुझे प्रतिनिधि होने के नाते मंच पर जाना पड़ा. कलाकारों का सम्मान बना रहे इसलिए कलाकारों को यथा नाम तथा काम करना चाहिए.''

वे और उनकी टीम लिप्सिंग कर रहे थे- सुबोध उनियाल 

''गाने के दौरान वे मंच पर लिप्सिंग कर रहे थे न कि गा नहीं रहे थे. जब मैंने एंकर से बात की. कहा कि सारे लोग दलेर मेहंदी को सुनने आए हैं. उनको यहां पर परफॉर्म करना चाहिए. ऐसा लग रहा था कि पूरा सिस्टम आटोमैटिक चल रहा था. मैंने एक बार कहा कि भाई ऐसा नहीं चलेगा, आपका बहुत बड़ा नाम है आपको नाम की गरिमा रखनी चाहिए. उनसे बोला नहीं जा रहा था. वो चल भी नहीं पा रहे थे. पूरी दुनिया ने वो वीडियो देखी है. मुझे लगा कि वो नशे के प्रभाव में हैं. अब वो नशा किस चीज का है ये तो नहीं कह सकता. इतने बड़े आर्टिस्ट का मैं मेडिकल तो नहीं करता. 

छोटे भाई मीका ने क्या कहा ?  

दलेर मेहंदी के छोटे भाई और सिंगर मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो बनाकर डाला जिसमें वे लोगों से पूछ रहे हैं कि क्या कभी आपने उनके हाथ में शराब का ग्लास देखा है ? उनके बर्थ-डे पार्टी पर आपने देखा है कि शराबें चल रही हैं. जब आपने देखा ही नहीं तो बोल दिया कि उनसे खड़ा नहीं हुआ जा रहा है. कई बार हम आर्टिस्ट लोग किसी के कहने पर हां कर देते हैं कि हां हम शो करने आ रहे हैं. भले ही हमें 104 डिग्री बुखार हो. कोई फर्क नहीं पड़ता. मैं कितना भी बीमार हो जाऊं पर पर पता चलता है कि मेरा परसों शो है और मैंने हां कर दी है भले ही हमारा बजट कम है या ज्यादा है. खैर दलेर पाजी ने भी ऐसे ही किया होगा. मैं चैलेंज करता हूं कि एक बंदा बोल दे कि मैंने दलेर मेहंदी को शराब पीते हुए देखा है...मैं गाना ही छोड़ दूंगा.

क्या है ये पूरा मामला ?  

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के नरेंद्रनगर में मेला लगा हुआ था. 18 अक्टूबर की रात कुंजापुरी मेले में जाने-माने सिंगर दलेर मेहंदी का लाइव शो था.वे मंच पर अपनी टीम के साथ आए और परफोर्म करने लगे.  इस दौरान मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर पहुंच गए. इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें मंत्री उनियाल दलेर मेहंदी की प्रस्तुति पर नाराजगी जताते नजर आए. मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि आपको मंच का सम्मान करना चाहिए. आपने इतने ड्रंक्ड हैं कि बोला नहीं जा रहा आपसे. इतना पैसा देकर हमने आपको बुलाया. इसलिए बुलाया कि हमारा एंटरटेन्मेंट हो.  

सिंगर ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे और गानों पर सिर्फ लिप-सिंक कर रहे थे. मंत्री ने यह भी कहा था कि कार्यक्रम के लिए दलेर मेहंदी को 35 लाख रुपये दिए गए थे. ऐसे में मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर दलेर मेहंदी से नाराजगी जताते नजर आए. उन्होंने कहा, "इतना पैसे देकर हमने आपको बुलाया है. आप बेवकूफ बना रहे हैं हमें. यह सब आवाज निकाल रहे हो, गलत बात है यह. यह सही नहीं है. बोला तो जा नहीं रहा, गाना क्या गाओगे?" मंत्री ने कहा कि कुंजापुरी मेला मां दुर्गा की आराधना से जुड़ा धार्मिक आयोजन है. ऐसे पावन मौके पर इस तरह की प्रस्तुति से मेले की गरिमा और मर्यादा को ठेस पहुंची है.

यहां देखिए...अनुपम खेर समेत बाकी बॉलीवुड एक्टर्स ने क्या कहा ?