नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर CM योगी ने किया बड़ा ऐलान, बता दिया PM मोदी कब पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Noida International Airport Jewar Update: दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. सिंगापुर दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुलासा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे.

Noida International Airport Jewar Airport Opening Date
Noida International Airport Jewar Airport Opening Date

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Noida International Airport Jewar Airport Opening Date: दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. लंबे समय से जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के खुलने को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. सिंगापुर विजिट पर गए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया है कि कब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. सीएम ने यहां भारतीय समुदाय से बातचीत के दौरान कहा कि यह एयरपोर्ट देश के सबसे बड़े हवाईअड्डों में शामिल होगा.

Read more!

सीएम योगी ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि भारत के अंदर इस समय सबसे अधिक एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के पास हैं. सीएम ने यहां भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि अगले ही महीने प्रधानमंत्री मोदी जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. सीएम ने कहा कि ये न केवल पैसेंजर के लिए बल्कि कार्गो के भी सबसे बड़े केंद्र के रूप में उभरेगा. ये बहुत बड़ा सेंटर बन रहा है.

UP का पांचवां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट

आपको बता दें कि यहां से उड़ानों का संचालन शुरू होते ही उत्तर प्रदेश, भारत का  ऐसा राज्य बन जाएगा जहां 5 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होंगे. फिलहाल यूपी की राजधानी लखनऊ, वाराणसी, कुशीनगर और अयोध्या में इंटरनेशनल उड़ानों का संचालन होता है.

देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स में शुमार

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट एक ग्रीनफील्ड परियोजना है जिसे पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित किया जा रहा है.  करीब 1300 हेक्टेयर में फैले इस प्रोजेक्ट का पहले फेज का काम  सितंबर 2024 तक पूरा होना था, लेकिन तकनीकी और निर्माण संबंधी चुनौतियों के कारण समय-सीमा कई बार आगे बढ़ती गई. 2025 में भी इसका संचालन शुरू नहीं हो सका. इस मेगा प्रोजेक्ट को ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की सहायक कंपनी Yamuna International Airport Private Limited डेबल्प कर रही है. ये एयरपोर्ट लगभग 5,000 हेक्टेयर फैला हुआ है, जो कि देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स में शुमार होगा.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा, AI Summit प्रोटेस्ट मामले में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब हुए गिरफ्तार, जानें कौन हैं ये

    follow google news