Uttrakhand Election : चुनाव से पहले उत्तराखंड में माहौल किसका है ? Matrize सर्वे के आ गए नतीजे !

न्यूज तक डेस्क

23 Sep 2026 (अपडेटेड: Sep 23 2026 3:51 PM)

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर मैटराइज (Matrize) के सर्वे में बीजेपी और कांग्रेस...किसका है माहौल ? कुमाऊं और गढ़वाल रीजन में क्या है स्थिति. जानें क्या कहते हैं आंकड़े.

NewsTak
उत्तराखंड चुनाव से पहले मैटराइज सर्वे के आ गए नतीजे.
Google CTA

उत्तराखंड में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं. अब चुनावों के मद्देनजर राज्य में सियासी हलचल तेज होने लगी है. अलग-अलग सर्वे के नतीजे भी सामने आने लगे हैं. मैटराइज ने उत्तराखंड चुनाव को लेकर अपना सर्वे किया है. सर्वे एजेंसी ने इसके नतीजे जारी कर दिए हैं.  Matrize के सर्वे के मुताबिक, BJP राज्य में दोबारा सरकार में वापसी करती हुई नजर आ रही है. 

Read more!

बीजेपी को 47 फीसदी वोट के साथ 46-52 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान जताया गया है. कांग्रेस का माहौल 33 फीसदी वोट के साथ 20 से 25 सीटों के आसपास ही बताया गया है. वहीं, BSP और UKD दोनों को 4-4 फीसदी वोट शेयर के साथ 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. जबकि, अन्य उम्मीदवारों और छोटे दलों के खाते में 12% वोट शेयर के साथ 1 से 3 सीटें जा सकती हैं. 

यहां देखिए सर्वे रिपोर्ट  (70 सीटें)

पार्टी अनुमानित सीटें वोट प्रतिशत
BJP 46-52 47%
कांग्रेस 20-25 33%
BSP 1-3 4%
UKD 1-3 4%
अन्य 1-3 12%

कुमाऊं में कांटे की टक्कर तो गढ़वाल में एकतरफा माहौल ?

कुमाऊं रीजन में जहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है वहीं गढ़वाल रीजन में बीजेपी और कांग्रेस के बीच अंतर ज्यादा है. गढ़वाल रीजन की कुल 41 सीटों में भाजपा 33 सीटों के साथ दिखाई दे रही है वहीं. कांग्रेस महज 7 सीटों के आसपास नजर आ रही है. हालांकि दोनों रीजन में वोट प्रतिशत लगभग का अंतर बराबर ही नजर रहा है.  

कुमाऊं रीजन (29 सीटें)

पार्टी अनुमानित सीटें वोट प्रतिशत
बीजेपी 14 48%
कांग्रेस 15 35%
बसपा 0 4%
UKD 0 3%
अन्य 0 10%


गढ़वाल रीजन (41 सीटें)

पार्टी अनुमानित सीटें वोट प्रतिशत
बीजेपी 33 47%
कांग्रेस 07 35%
बसपा 1 5%
UKD 0 3%
अन्य 0 10%

Uttarakhand Election Survey: उत्तराखंड चुनाव से पहले आया Vote Vibe का ताजा सर्वे, जानिए जनता की राय