हूं... हूं... हूं... स्कॉर्पियो में हूटर बजाकर बदरीनाथ जा रहे थे यूपी सरकार के मंत्री के बेटे सुरेंद्र, फिर दरोगा अनिल रावत ने गाड़ी रोककर जो किया...देंखें वायरल वीडियो

Manohar Lal Panth Son Challan Viral Video: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ना यूपी सरकार के एक मंत्री के बेटे को भारी पड़ गया. श्रीनगर में पुलिस ने हूटर बजाकर चल रही स्कॉर्पियो को रोक लिया. गाड़ी पर विधायक का बोर्ड लगा था, लेकिन अंदर कोई विधायक मौजूद नहीं था. पुलिस ने मौके पर चालान काटकर हूटर उतरवा दिया.

चारधाम यात्रा में मंत्री के बेटे की गाड़ी का काटा चलान
चारधाम यात्रा में मंत्री के बेटे की गाड़ी का काटा चलान

सिद्धांत उनियाल

follow google news

Munnu Kori Son Challan Viral Video: उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा जारी. ऐसे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी व्यवस्था संभालने में जुटा हुआ है. इसी क्रम में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने अभियान चलाए हुए है. यात्रा के दौरान VIP हो या चाहे आम नागरिक को ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिस किसी को भी नहीं बख्श रही है. ऐसा ही ताजा मामला पौड़ी जिले के श्रीनगर से सामने आया है. यहां उत्तर प्रदेश सरकार के एक राज्यमंत्री के बेटे को अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी पर हूटर बजाना और गलत तरीके से बोर्ड लगाना भारी पड़ गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले गाड़ी से हूटर उतरवाया और गाड़ी का चालान भी काट दिया. अब इस पूरी कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आखिर क्या है पूरा मामला और कौन हैं यूपी सरकार के वो मंत्री? चलिए जानते हैं इस खबर में...

Read more!

सबसे पहले जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ट्रैफिक पुलिस के दरोगा अनिल रावत हर राेज की तरह श्रीनगर में रूटीन चेकिंग कर रहे थे. इस दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी आती हुई दिखाई दी. इस गाड़ी से हूं... हूं... हूं...यानी हूटर की आवाज आ रही थी. गाड़ी और नजदीक पहुंची तो पुलिस को उस पर बड़े-बड़े अक्षरों में विधायक लिखा हुआ दिखा. इस बीच अनिल रावत ने गाड़ी को जांच के लिए रोक दिया. इस दौरान पता चला कि गाड़ी में कोई भी विधायक मौजूद नहीं है. दरोगा अनिल ने और पूछताछ कि तो पता चला कि गाड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ मन्नू कोरी के बेटे सुरेंद्र कुमार हैं और वे आने चार दोस्तों के साथ बद्रीनाथ की यात्रा पर जा रहे है.

मंत्री जी का नाम बताने पर भी नहीं पिघली पुलिस

राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ मन्नू कोरी के बेटे सुरेंद्र कुमार ने पुलिस से कहा कि उसके पापा यूपी सरकार में राज्यमंत्री हैं. हालांकि, उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों पर इस बात का कोई असर नहीं हुआ. पुलिस ने देखा कि गाड़ी पर गलत तरीके से विधायक का बोर्ड लगाया गया है और बिना अनुमति के हूटर का दुरुपयोग किया जा रहा था. ऐसे में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी का एक हजार रुपये का चालान काट दिया.

पुलिस ने उतरवाया हूटर और ढकवाया विधायक का बोर्ड

चालान काटने के साथ ही पुलिस ने गाड़ी पर अवैध रूप से लगे हूटर को तुरंत नीचे उतरवा दिया. इसके साथ ही नंबर प्लेट के ठीक ऊपर लिखे शब्द विधायक को भी अखबार से ढकवा दिया. पुलिस अधिकारियों ने मौके पर ही मंत्री के बेटे और उसके दोस्तों से तीखे सवाल किए,जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हाे रहा है.

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

वायरल वीडियो में दारोगा अनिल रावत सुरेंद्र कुमार से पूछ रहे है कि ''गाड़ी में विधायक जी हैं?' इस पर मंत्री के बेटे ने कहा- नहीं, उन्होंने आगे सवाल किया कि  फिर विधायक वाला बोर्ड क्यों लगाया? क्या अब विधायक के बच्चे भी बोर्ड लगाकर चलेंगे? उन्होंने कहा ये बोर्ड ओर हूटर तब अलाव होता जब इसमें संबंधित व्यक्ति होते जब संबंधित व्यक्ति गाड़ी में है ही नहीं तो ऐसे में न हूटर बजाते हुए चलना गलत है. वहीं इस पर मंत्री के बेटे ने जवाब दिया कि वे लोग ट्रैफिक से बचने के लिए हूटर बजा रहे थे.

अब जानिए कौन हैं मंत्री मनोहर लाल पंथ?

मनोहर लाल पंथ (मन्नू कोरी) ललितपुर जिले की महरौनी सीट से बीजेपी के दूसरी बार के विधायक हैं. वे इस समय उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में श्रम एवं सेवायोजन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं. इससे पहले वे 2017 में भी योगी सरकार में राज्य मंत्री रह चुके हैं. कोरी समुदाय से आने वाले मनोहर लाल पंथ ने 2017 और 2022 दोनों विधानसभा चुनावों में महरौनी सीट से बड़ी जीत दर्ज की है.

यह भी पढ़ें:  कौन है प्रदीप सकलानी, जिसके बयान के बाद पत्रकार हेम भट्ट को सुबह 4:15 घर से उठाकर ले गई पुलिस, जानें क्या है पूरा मामला

    follow google news