Uttarakhand Weather update: उत्तराखंड में 19 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम...IMD का जारी किया ये अपडेट!

Uttarakhand Weather update: उत्तराखंड में ठंड ने दे दी दस्तक है. यहां पहाड़ी जिलों में बर्फीली हवाएं और मैदानी इलाकों में कोहरे का असर दिखना शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने 19 नवंबर के लिए जारी किया है पूर्वानुमान जारी किया है. यहां जानिए राजधानी देहरादून सहित पूरे प्रदेश के मौसम का हाल.

Uttarakhand Weather update
Uttarakhand Weather update

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Uttarakhand Weather update: उत्तराखंड में ठंड ने दस्तक दे दी है. प्रदेश में पहाड़ी जिलों से लेकर मैदानी इलाकाें में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. एक ओर जहां पहाड़ी जिलों बर्फिली हवाएं चल रही है तो वही मैदानी जिलों में सुबह शाम कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है. वहीं, इस बीच अब मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार काे प्रदेश में मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है. यहां देखें कैसा है आज के मौसम का मिजाज.

Read more!

कैसा रहेगा आज का मौसम?

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक प्रदेश में बुधवार यानी आज 19 नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई गई है. आज मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के किसी भी इलाके में कोई अर्लट जारी नहीं किया है. हालांकि, इससे पहले मंगलवार को IMD ने प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की संभावना जताई थी.

देखें क्या है राजधानी के मौसम का हाल

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश की राजधानी देहरादून में मौसम मुख्यत साफ रहेगा. यहां अधिकतम तापमान लगभग 27°C और न्यूनतम तापमान करीब 11°C रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना जताई है. साथ ही मैदानी जिलों के कई इलाकों में सुबह और देर रात हल्का कोहरा रहने की वहज से ठंड रह सकती है.

यहां देखें बीते कल का तापमान

स्टेशन न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
देहरादून 10.5 27.2
पंतनगर 9.1 27.4
मुक्तेश्वर 6.0 19.6
न्यू टिहरी 6.6 19.4

ये भी पढ़ें: चारधाम यात्रा में श्रद्धालु छोड़ गए 2,734 टन कचरा, केदारनाथ-बद्रीनाथ में प्लास्टिक समस्या से बढ़ी प्रशासन की चिंता

    follow google news