सोशल मीडिया की दुनिया में कब किसकी किस्मत बदल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन के दौरान कुछ ऐसा ही हुआ 19 साल के युवा क्रिएटर अभिनव बिष्ट के साथ. इंस्टाग्राम पर 'Isaac IRL' के नाम से मशहूर अभिनव ने अपनी रील्स के जरिए इंटरनेट पर तहलका मचा दिया. 'न्यूज तक' के साथ खास बातचीत में अभिनव ने अपनी इस अचानक मिली सफलता और संघर्ष की कहानी साझा की.
ADVERTISEMENT
कौन हैं अभिनव बिष्ट?
अभिनव बिष्ट 19 साल के कंटेंट क्रिएटर हैं और मूल रूप से उत्तराखंड के गढ़वाल के रहने वाले हैं. वह सोशल मीडिया पर Isaac IRL नाम से वीडियो बनाते हैं. NEET पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए CJP प्रोटेस्ट के दौरान उनकी रील्स तेजी से वायरल हुईं. उनकी टैगलाइन 'मौज मस्ती रुकनी नहीं चाहिए' लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुई. कुछ ही दिनों में उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स 2,450 से बढ़कर 8 लाख से ज्यादा हो गए.
2,400 से सीधे 6 लाख फॉलोअर्स तक की छलांग
अभिनव बताते हैं कि जंतर-मंतर आंदोलन में जाने से पहले उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिर्फ 2,400 के करीब फॉलोअर्स थे. व्यूज न मिलने के कारण वे काफी हताश थे और फॉलोअर्स भी कम हो रहे थे. वे सिर्फ एक नया अनुभव लेने के इरादे से प्रदर्शन में शामिल हुए थे. वहां उन्होंने एक जाने-माने इन्फ्लुएंसर के साथ ट्रेंडिंग ऑडियो पर रील बनाई, जो देखते ही देखते वायरल हो गई. इसके बाद उनकी लगातार कई रील्स पर 10 मिलियन से लेकर 173 मिलियन (17 करोड़) तक व्यूज आए और कुछ ही दिनों में उनके फॉलोअर्स 8 लाख के पार चले गए.
'Isaac IRL' नाम के पीछे की दिलचस्प वजह
अभिनव बिष्ट का यह नाम अचानक नहीं पड़ा. उन्होंने बताया कि करीब चार साल पहले वे गेमिंग कंटेंट बनाते थे और उनके यूट्यूब चैनल का नाम 'Isaac Gaming' हुआ करता था. बाद में जब उन्होंने रियल लाइफ (In Real Life) कंटेंट बनाना शुरू किया, तो उन्होंने अपने हैंडल का नाम बदलकर 'Isaac IRL' रख लिया.

6 लाख फॉलोअर्स वाला अकाउंट हुआ सस्पेंड
फेमस होने के साथ अभिनव को एक बड़ा झटका भी लगा. उनके ओरिजिनल कंटेंट पर फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक आ गई, जिसकी वजह से उनका 6 लाख फॉलोअर्स वाला अकाउंट सस्पेंड हो गया. एक एजेंसी की मदद से उन्होंने अकाउंट वापस तो हासिल कर लिया, लेकिन अगले ही दिन वह दोबारा बैन हो गया. अभिनव का कहना है कि इंस्टाग्राम को अपनी सुरक्षा नीतियों में सुधार करना चाहिए, ताकि असली क्रिएटर्स को फर्जी स्ट्राइक्स से परेशानी न हो.

शुरुआत में घर वालों को किया था ब्लॉक
अभिनव ने शुरुआत में अपने परिवार वालों को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक करके रखा था ताकि वे उनका कंटेंट न देख सकें. लेकिन जब रील्स सुपर-वायरल होने लगीं, तो परिवार का रवैया पूरी तरह बदल गया. अभिनव बताते हैं कि 10 हजार, 50 हजार और 1.5 लाख फॉलोअर्स पूरे होने की खुशी में उनके परिजनों ने लगातार कई दिनों तक केक काटकर उनकी इस सफलता का जश्न मनाया.

पुराना फोन हैंग हुआ तो मम्मी ने दिलाया iPhone 17 Pro
लाखों फॉलोअर्स और लगातार आने वाले मैसेज-नोटिफिकेशन की वजह से अभिनव का पुराना iPhone 14 हैंग होने लगा था. फोन में स्पेस की कमी के चलते वे अपनी मम्मी के साथ नया फोन खरीदने गए. वहां उन्होंने iPhone 17 Pro पसंद किया, जिसे उनकी मम्मी ने कार्ड से पेमेंट करके खरीद कर दिया.