चमोली: तमक नाले का रौद्र रूप, देखते ही देखते बह गया नया पुल, देखें Video

कमल नयन सिलोड़ी

• 06:53 PM • 10 Aug 2026

Chamoli Tamak Nala Bridge Video: चमोली में सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद तमक नाला अचानक उफान पर आ गया. इस दौरान लोहे का नया पुल बह गया, जिससे मलारी गांव से आगे आवाजाही बंद हो गई.

Google CTA

Chamoli Tamak Nala Flood Video: चमोली जिलें में में रुक-रुक कर हो रही बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत बनने लगी है. सोमवार की दोपहर क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के बाद तमक नाला अचानक भयानक उफान पर आ गया. नाले में आए इस अचानक सैलाब ने तबाही मचा दी, जिससे क्षेत्र में  BRO द्वारा बनाया जा रहा लोहे का नया पुल पूरी तरह बह गया है.

Read more!

मलारी गांव के आगे आवाजाही पूरी तरह बाधित

तमक नाले में आई बाढ़ की वजह से नीति घाटी में पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है. पुल के बह जाने से मलारी गांव से आगे का संपर्क पूरी तरह कट गया है और आवाजाही बंद हो गई है. नाले के रौद्र रूप को देखते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड पर आ गया है.

मौके पर पहुंचीं SDRF और NDRF की टीमें

हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए SDRF और NDRF की टीमों को बिना देरी किए मौके के लिए रवाना कर दिया गया है. राहत की बात यह है कि इस घटना में अभी तक किसी व्यक्ति के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है.

सेब की फसल पूरी तरह हुई बर्बाद

बारिश और तमक नाले के उफान से स्थानीय किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है. नाले के तेज बहाव और क्षेत्र में हुए जलभराव के कारण किसानों के सेब की तैयार फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है. दूसरी बार आए इस फ्लड की डरावनी तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं, जिसने क्षेत्र में डर का माहौल बना दिया है.