हरिद्वार जिले के शिवालिक नगर में एक युवक टावर पर जा चढ गया. उसके इस तरह अचानक टावर पर चढ़ जाने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही रानीपुर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए. हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ और वह अभी भी टावर पर ही डटा रहा. इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.
ADVERTISEMENT
पत्नी के दूसरे युवक के साथ भागने से था परेशान
जानकारी के अनुसार, इस पूरे ड्रामे के पीछे पारिवारिक कलह और बेवफाई का मामला सामने आया है. युवक को जब यह जानकारी मिली कि उसकी पत्नी उत्तर प्रदेश के किसी दूसरे युवक के साथ भागकर हरिद्वार आ गई है, तो वह उसे खोजते-खोजते खुद हरिद्वार पहुंच गया. अपनी पत्नी के इस कदम से युवक बेहद आहत और परेशान बताया जा रहा है.
मौके पर बुलाई जाए पत्नी, युवक की है अजीब जिद
टावर पर चढ़े युवक ने अपनी एक अजीब और सख्त जिद पकड़ रखी है. उसका कहना है कि जब तक उसकी पत्नी को मौके पर नहीं बुलाया जाएगा, तब तक वह किसी भी कीमत पर टावर से नीचे नहीं उतरेगा. फिलहाल मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार युवक को समझाने-बुझाने और शांत करने के प्रयास में जुटे हुए हैं, ताकि किसी भी अनहोनी को टाला जा सके.
ADVERTISEMENT

