पिथौरागढ़ में अचानक भरभराकर गिरी पूरी पहाड़ी... दारमा घाटी का रास्ता बंद, सामने आया रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

न्यूज तक डेस्क

• 01:04 PM • 22 Jul 2026

Landslide Viral Video: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में लगातार बारिश के बीच दारमा घाटी को जोड़ने वाली सड़क पर भारी भूस्खलन हो गया. पंगवांबे के पास पूरी पहाड़ी ढहने का वीडियो सामने आया है. गनीमत रही कि घटना के समय सड़क पर कोई वाहन नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था.

Google CTA

Pithoragarh Landslide Viral Video: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच दारमा घाटी में बड़ा भूस्खलन हुआ है. पंगवांबे के पास दारमा घाटी को जोड़ने वाली सड़क पर अचानक पूरी पहाड़ी भरभराकर ढह गई. देखते ही देखते भारी मात्रा में मलबा और विशाल बोल्डर सड़क पर आ गिरे, जिससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया. बताया जा रहा है कि यह वीडियो 21 जुलाई का है, जो अब सामने आया है.

गनीमत रही कि जिस समय भूस्खलन हुआ, उस वक्त सड़क पर कोई वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था. अगर उस समय कोई वाहन वहां से गुजर रहा होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था.

भूस्खलन के कारण दारमा घाटी का सड़क संपर्क पूरी तरह प्रभावित हो गया है. सूचना मिलते ही संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सड़क से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया. हालांकि, लगातार हो रही बारिश के चलते राहत और बहाली कार्य में काफी मुश्किलें आ रही हैं.

Read more!