सुकमा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 7 महिला सहित 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Sukma News- सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है. सुकमा पुलिस…

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Sukma News- सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है. सुकमा पुलिस के “पुना नर्कोम अभियान” से प्रभावित होकर 7 माहिला सहित 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. सभी नक्सली संगठन में थाना चिंतागुफा और थाना भेजी क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं.

छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति’’ के तहत विश्वास, विकास एवं सुरक्षा की भावना और सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘पुना नर्कोम अभियान’’ नई सुबह, नई शुरूआत से प्रभावित होकर प्रतिबंधित नक्सली संगठन में सक्रिय सात महिला सहित 22 नक्सलियों ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण किया. उन्होंने कैम्प डब्बाकोंटा थाना चिंतागुफा में जिला बल और सीआरपीएफ अधिकारियों  के सामने बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया है.

सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन के पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि और अन्य सुविधायें प्रदाय किए जाएंगे. नक्सलियों को समर्पण के लिए प्रोत्साहित कराने में जिला बल, डीआरजी, 202 वाहिनी कोबरा और 50 वाहिनी सीआरपीएफ का संयुक्त विशेष प्रयास रहा है.

इसे भी पढ़ें- नक्सलियों ने किया विधानसभा चुनाव बहिष्कार करने का ऐलान, भूपेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप