बारिश से तरबतर हुआ MP, फिर खुले बरगी डैम के गेट; रायसेन-राजगढ़ समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट!

MP Weather News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में पिछले 5 दिनों से बारिश का दौर जारी है. शनिवार को इंदौर, नरसिंहपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश (Heavy rain) दर्ज की गई, वहीं कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई. भारी बारिश के चलते बरगी बांध के 9 गेट खोल दिए गए हैं. IMD के मुताबिक सागर, […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

MP Weather News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में पिछले 5 दिनों से बारिश का दौर जारी है. शनिवार को इंदौर, नरसिंहपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश (Heavy rain) दर्ज की गई, वहीं कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई. भारी बारिश के चलते बरगी बांध के 9 गेट खोल दिए गए हैं. IMD के मुताबिक सागर, नर्मदापुरम, शहडोल, रीवा, जबलपुर, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर संभाग के जिलों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को गुना-विदिशा समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट (Red Alert) जारी किया है.

मौसम जानकारों की मानें तो ट्रफ लाइन शिफ्ट होने की वजह से मानसून (Monsoon) एक्टिव हुआ है. 15 अगस्त के बाद मानसून दोबारा एक्टिव हुआ है, जिससे प्रदेश में बारिश हो रही है. अनुमान के मुताबिक 21 अगस्त के बाद सिस्टम कमजोर होने लगेगा, जिससे बारिश पर फिर से विराम लग जाएगा.

इन जिलों में बारिश का अलर्ट!

मौसम विभाग ने रायसेन, गुना, राजगढ़, सीहोर, देवास, विदिशा, टीकमगढ़ और छतरपुर में बिजली के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. साथ ही भोपाल, इंदौर, उज्जैन, धार में बिजली गिरने के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं खंडवा, हरदा, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर, शिवपुरी , आगर, अशोकनगर, श्योपुर कलां, ग्वालियर, दतिया, भिंड, बैतूल, नर्मदापुरम, पन्ना, निवाड़ी, ओरछा, मुरैना, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, नीमच, धोलावाड़, ओंकारेश्वर, बुरहानपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सागर, सतना, रीवा, दमोह, बालाघाट, सिवनी, मंडला, कटनी, डिंडोरी और उमरिया जिलों में हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है.

भारी बारिश से अस्पताल में भरा पानी

रायसेन जिले में मूसलाधार बारिश हुई. भारी बारिश के चलते रायसेन जिले के जिला चिकित्सालय में पानी भर गया. जिला चिकित्सालय रायसेन में पानी भरने के कारण मरीज परेशान हैं. जिला प्रशासन के द्वारा पानी निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं की जाती है, जिसके बाद ऐसे हालात बने. ये स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी के गृह जिले के हालात हैं. अस्पताल में पानी भरने से मरीजों को भी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें: आज MP के दौरे पर गृहमंत्री शाह, ग्वालियर में BJP कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र; जानें पूरा कार्यक्रम