MP में मानसून एक्टिव: IMD ने भोपाल समेत 20 जिलों में दिया येलो अलर्ट, भिंड में भारी बारिश!

MP Weather News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मानसून (Monsoon) लगातार एक्टिव बना हुआ है और बारिश का दौर जारी है. प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश (Heavy Rain हो रही है. मौसम विभाग ने भिंड (Bhind)  में भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं राजधानी भोपाल (Bhopal) समेत 20 जिलों में गरज-चमक के […]

ADVERTISEMENT

Effect of Biparjoy continues, heavy rain alert for these districts including Sagar-Chhatarpur, lightning may also fall...
Effect of Biparjoy continues, heavy rain alert for these districts including Sagar-Chhatarpur, lightning may also fall...
Google CTA

MP Weather News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मानसून (Monsoon) लगातार एक्टिव बना हुआ है और बारिश का दौर जारी है. प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश (Heavy Rain हो रही है. मौसम विभाग ने भिंड (Bhind)  में भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं राजधानी भोपाल (Bhopal) समेत 20 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है और येलो अलर्ट जारी किया गया है.

15 अगस्त से शुरू हुआ बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. दरअसल नया वेदर सिस्टम की वजह से अगस्त महीने के मध्य में मानसून दोबारा एक्टिव हुआ है. ट्रफ लाइन बंगाल की खाड़ी की ओर शिफ्ट होने से प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश हो रही है.

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक श्योपुर कलां, रायसेन, भोपाल, भिंड, दतिया, निवारी, टीकमगढ़, शिवपुरी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, अलीराजपुर और बड़वानी जिलों में हल्की गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है. वहीं भिंड जिले में भारी बारिश की संभावना है और रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं पिछले 24 घंटों में उमरिया, सिवनी, सागर, इंदौर, उज्जैन, सतना, धार, दतिया, गुना, शिवपुरी, भोपाल, नर्मदापुरम और बैतूल जिलों में हल्की-फुल्की बारिश दर्ज की गई है.

अगस्त के महीने में बारिश औसत से कम हुई है. बारिश पर लगा ब्रेक प्रदेश में पारा भी बढ़ा रहा था, जिसकी वजह से उमस और गर्मी ने लोगों का हाल-बेहाल कर रखा था, लेकिन बारिश शुरू होने से गर्मी से राहत मिली है. वहीं कई जिलों में पारा बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है.

ये भी पढ़ें: बारिश से तरबतर हुआ MP, फिर खुले बरगी डैम के गेट; रायसेन-राजगढ़ समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट!