चुनावी साल में गहलोत सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, 10 अगस्त को प्रदेशवासियों को मिलेगी ये सौगात

Free Smarphone to 40 lakh women: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok gehlot) महिलाओं के लिए फ्री स्मार्टफोन (Free Smartphone) की घोषणा को काफी लंबे समय के बाद पूरा करेंगे. अब प्रदेश की महिलाओं को 10 अगस्त से स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे. इसके लिए राजस्थान (Rajasthan News) में जिला एवं ब्लॉक स्तर शिविर होंगे. शिविर में इंदिरा […]

ADVERTISEMENT

Rajasthan: सीएम गहलोत ने कैबिनेट मीटिंग में लिए अहम फैसले, नए जिलों को लेकर आया बड़ा अपडेट
Rajasthan: सीएम गहलोत ने कैबिनेट मीटिंग में लिए अहम फैसले, नए जिलों को लेकर आया बड़ा अपडेट
Google CTA

Free Smarphone to 40 lakh women: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok gehlot) महिलाओं के लिए फ्री स्मार्टफोन (Free Smartphone) की घोषणा को काफी लंबे समय के बाद पूरा करेंगे. अब प्रदेश की महिलाओं को 10 अगस्त से स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे. इसके लिए राजस्थान (Rajasthan News) में जिला एवं ब्लॉक स्तर शिविर होंगे. शिविर में इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत 40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन के साथ सिम भी दी जाएगी. दरअसल, सरकार ने चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को स्मार्टफोन उपलब्ध करवाने की घोषणा की थी.

इस योजना का लाभ कई चरण में मिलेगा. इसके लिए पहले चरण में सरकारी स्कूल में कक्षा 9वीं से 12वीं में पढ़ने वाली छात्राओं, सरकारी उच्च शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्राओें, विधवा और एकल नारी पेंशन प्राप्त महिला को शामिल किया गया है. साथ ही मनरेगा में 100 कार्य दिवस और इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना में 50 कार्य दिवस पूरी करने वाले परिवारों की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा.

योजना का लाभ देने के लिए लाभार्थियों के के खाते में 6 हजार 125 रुपए मोबाइल फोन के लिए और 675 रुपए सिम कार्ड के साथ इंटरनेट डाटा प्लान के लिए हस्तांतरित किए जाएंगे. इसके साथ ही हर साल 900 रुपए खाते में ट्रासंफर करने की भी योजना है.

फूड पैकेट योजना का भी मिलेगा लाभ

इसके अलावा प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी फ्री फूड पैकेट योजना का लाभ मिलेगा. बजट घोषणा के दौरान अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना (Free Annapurna Food Packet) की घोषणा की गई थी. जिसके तहत कुल 1 करोड़ 6 लाख परिवारों को फूड पैकेट वितरित किए जाएंगे. इस योजना का लाभ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम ( एनएफएसए ) से जुड़े परिवारों को मिलेगा. बता दें कि इस पैकेट में एक किलो दाल, एक किलो चीनी, एक किलो नमक, एक लीटर खाद्य तेल, 100 ग्राम मिर्ची पाउडर, 100 ग्राम धनिया पाउडर और 50 ग्राम हल्दी पाउडर की सामग्री होगी.

Udaipur में चीनी के दाने से भी छोटा हैंडबैग, देखने के लिए लगाना पड़ेगा लेंस