पेट्रोल पंप ऑपरेटर्स की हड़ताल स्थगित, जनता को 10 दिन के लिए मिली राहत
Strike of petrol pump operators postponed: राजस्थान (rajasthan news) में शुक्रवार से शुरू हुई पेट्रोल पंप ऑपरेटर्स (petrol pump operators) की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित हो गई है. सरकार ने पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की मांगों को पूरा करने के लिए एक कमेटी बनाई है और 10 दिन का समय मांगा है. इसके बाद एसोसिएशन का यह […]
ADVERTISEMENT

Strike of petrol pump operators postponed: राजस्थान (rajasthan news) में शुक्रवार से शुरू हुई पेट्रोल पंप ऑपरेटर्स (petrol pump operators) की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित हो गई है. सरकार ने पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की मांगों को पूरा करने के लिए एक कमेटी बनाई है और 10 दिन का समय मांगा है. इसके बाद एसोसिएशन का यह निर्णय सामने आया है.
गौरतलब है कि राजस्थान में पंजाब के समान वैट कम करने की मांग को लेकर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने बुधवार और गुरुवार को सांकेतिक हड़ताल की थी. सरकारी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आने पर शुक्रवार से पेट्रोल पंप ऑपरेटर्स ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की थी. लेकिन अब इस हड़ताल को 10 दिन के लिए रोक दिया गया है.
डीलर्स एसोसिएशन की मांगों पर सरकार ने बनाई कमेटी
पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने बताया कि शुक्रवार को हमारे प्रतिनिधि मंडल की मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के साथ बातचीत हुई. इस वार्ता में सरकार ने कमेटी बनाकर 10 दिन के अंदर वैट के ऊपर निर्णय लेने का आश्वासन दिया है. इसके बाद आरपीडीए ने तब तक हड़ताल स्थगित कर दी है. अब सभी डीलर्स अपने पंप खोल सकते है.
ये थी हड़ताल की मुख्य वजह
राजस्थान के पड़ोसी राज्य यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और गुजरात में पेट्रोल 16 रुपए तक और डीजल 11 रुपए तक सस्ता है. राजस्थान की तरफ जाने वाले वाहन चालक अक्सर दूसरे राज्यों में ही टंकी फुल करा लेते हैं. इससे राजस्थान के पेट्रोल पंप संचालकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है. राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन का कहना है कि रोड मेंटीनेंस के लिए 1.5 किमी की दर से लिया जाने वाला सेस हटाकर पंजाब और हरियाणा के पास वाले जिलों में तेल डिपो खोला जाए. इससे परिवहन खर्च भी कम होगा. वैट कम कर सेस हटाकर और परिवहन खर्च कम कर प्राइस कम करने से पेट्रोल पंपों की सेल बढ़ेगी और रेवेन्यू भी ज्यादा आएगा.
यह भी पढ़ें: राजस्थान में सबसे महंगा पेट्रोल, पंप ऑपरेटर्स हड़ताल पर, जानें कहां कितना VAT
