असम चुनाव: मुस्लिम बहुल इलाकों में रिकॉर्डतोड़ 85% वोटिंग, क्या यह सत्ता परिवर्तन का संकेत है?
असम विधानसभा चुनाव में इस बार रिकॉर्ड 85% से अधिक मतदान हुआ है, जिसमें मुस्लिम बहुल इलाकों की भागीदारी सबसे अधिक रही है, जो 4 मई को आने वाले नतीजों को दिलचस्प बना रही है.
ADVERTISEMENT

असम चुनाव
असम विधानसभा की सभी 126 सीटों के लिए 9 अप्रैल को हुई वोटिंग ने राज्य के चुनावी इतिहास के तमाम पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इस बार असम में 85% से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया है, लेकिन सबसे चौंकाने वाले आंकड़े मुस्लिम बहुल इलाकों से सामने आए हैं, जहां वोटिंग प्रतिशत 94% के पार पहुंच गया है. अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या यह भारी मतदान मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा की सत्ता में वापसी कराएगा या राज्य में कोई बड़ा राजनीतिक उलटफेर होने वाला है?