रिकॉर्ड 65.08% वोटिंग, बिहार चुनाव Phase-1 का फाइनल आंकड़ा जारी! कहीं नहीं होगी रिपोलिंग
Bihar Phase-1 voter turnout: बिहार चुनाव के पहले चरण में 65.08% रिकॉर्ड मतदान हुआ, जो पिछले चुनावों से लगभग 8% ज्यादा है. मुजफ्फरपुर में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई. खास बात यह है कि किसी भी बूथ पर कोई गड़बड़ी न मिलने से पुनर्मतदान नहीं होगा.
ADVERTISEMENT

Bihar Phase-1 voter turnout
Bihar Phase-1 voter turnout: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग का अंतिम आंकड़ा जारी हो गया है. चुनाव आयोग के अनुसार, 18 जिलों की 121 सीटों पर 65.08% मतदान दर्ज किया गया. यह आंकड़ा एक नया रिकॉर्ड है, जो पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनावों के मुकाबले काफी ज्यादा है.
