बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस का 'मास्टरस्ट्रोक', मल्लिकार्जुन खरगे ने की 5 बड़ी गारंटियों के साथ मैदान में उतरी पार्टी, बदल सकती है बाजी?
West Bengal Assembly Elections 2026: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बंगाल चुनाव के लिए 5 बड़ी गारंटी की घोषणा की है, जिसमें महिलाओं को ₹2000 मासिक, किसानों को ₹15000 सालाना और युवाओं के लिए नौकरियों का वादा शामिल है. खरगे ने इसे बंगाल की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने और जनता को राहत देने वाला विज़न बताया है.
ADVERTISEMENT

मल्लिकार्जन खरगे
West Bengal Assembly Chunav 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने इस बार पूरी ताकत झोंक दी है. राज्य में अकेले चुनाव लड़ रही कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची के बाद अब अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बंगाल की जनता के लिए 5 मुख्य गारंटी की घोषणा की है, जिसे पार्टी राज्य की अर्थव्यवस्था को सुधारने और भविष्य संवारने का जरिया बता रही है.