बंगाल चुनाव में सीएम धामी की एंट्री…बनगांव की जनसभा में उमड़ी भारी भीड़, कहा-बंगाल में परिवर्तन की लहर

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच भाजपा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मैदान में उतार दिया है. बनगांव में उनके रोड शो और जनसभा में उमड़ी भीड़ ने सियासी हलचल तेज कर दी है. धामी ने ममता सरकार पर हमला बोलते हुए बदलाव की लहर का दावा किया है.

ADVERTISEMENT

पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की लहर- सीएम धामी
पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की लहर- सीएम धामी
google news

Pushkar Singh Dhami Bengal Rally: पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं. ऐसे में प्रदेश में सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार प्रसार में जुटी हुई है. इसी कड़ी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के बनगांव पहुंचे. यहां सीएम धामी बनगांव दक्षिण सीट से स्वप्न मजूमदार, बनगांव उत्तर सीट से अशोक कीर्तनिया, बगदा सीट से सोमा ठाकुर और गैघाटा सीट से सुब्रत ठाकुर के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए. इस कार्यक्रम से पहले उन्होंने एक रोड शो और जनसभा के जरिए लोगों से बीजेपी के पक्ष में मतदान की अपील की. इस दौरान रोड शो और जनसभा में भारी संख्या में भीड़ उमड़ी. इसो माना जा रहा है कि अब सीएम धामी उत्तराखंड की सीमाओं से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं.