अक्षय तृतीया से 4 राशियों पर मेहरबान रहेंगे धन के देवता कुबेर, किस्मत देगी साथ
19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया पर वृषभ, कर्क, वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं. भगवान कुबेर की कृपा से इन राशियों को निवेश, व्यापार और संपत्ति में बड़ा मुनाफा हो सकता है. यह दिन दान-पुण्य और खरीदारी के लिए सर्वोत्तम माना जाता है.
ADVERTISEMENT

1/6
अक्षय तृतीया का दिन हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है. इस साल 19 अप्रैल को मनाए जाने वाले इस पर्व पर कुबेर देव की कृपा से चार राशियों के जीवन में धन और समृद्धि के योग बन रहे हैं.

2/6
शास्त्रों के अनुसार, अक्षय तृतीया साल का सबसे शुभ मुहूर्त होता है. माना जाता है कि इस दिन किया गया कोई भी शुभ कार्य, पूजा-पाठ या दान कभी खत्म नहीं होने वाला (अक्षय) फल देता है. यही कारण है कि इस अवसर पर सोने-चांदी की खरीदारी को बेहद शुभ माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार अक्षय तृतीया पर स्वर्ग के कोषाध्यक्ष भगवान कुबेर कुछ खास राशियों पर विशेष प्रसन्न रहने वाले हैं.

3/6
इन राशियों की चमकेगी किस्मत
1. वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातकों के लिए निवेश के बेहतरीन अवसर बन रहे हैं. अगर आप प्रॉपर्टी या सोने में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय है. सेहत के मामले में भी समय अच्छा रहेगा और छात्रों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा.

4/6
2. कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए आर्थिक उन्नति के द्वार खुलेंगे. व्यापारियों को कोई बड़ी और मुनाफे वाली डील मिल सकती है. इस दौरान की गई यात्राएं लाभकारी होंगी और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. भाग्य का पूरा साथ मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

5/6
3. वृश्चिक राशि: इस राशि के लोगों के लिए खर्चों पर लगाम लगेगी और बचत बढ़ेगी. नया घर, जमीन या दुकान खरीदने का यह सबसे सुनहरा मौका है. पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी और माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा.

6/6
4. धनु राशि: धनु राशि के जातकों के व्यापार में वृद्धि होगी. अटका हुआ धन वापस मिलने की पूरी संभावना है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होंगी और आपकी मेहनत रंग लाएगी.