30 साल बाद बना कर्मफल दाता शनि का दुर्लभ योग, इन राशियों 3 की किस्मत पलटेगी, धन और करियर में बड़ा उछाल

social share
google news
1

1/7

ज्योतिष के शास्त्र अनुसार जब न्याय के देवता शनि और साहस के कारक मंगल एक-दूसरे से 45 डिग्री की दूरी पर होते हैं, तो अर्धकेंद्र योग बनता है. 11 फरवरी 2026 को सुबह 9:01 बजे इस योग की शुरुआत हुई है. यह संयोग दुनिया भर में बड़े बदलावों और कुछ खास राशियों के लिए सुनहरे अवसर लेकर आया है. ऐसे चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो लकी राशियां...

2

2/7

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है. आपके दशम भाव में मंगल उच्च के होकर बैठे हैं, जिससे नौकरी में प्रमोशन की पूरी संभावना है. अगर आप लंबे समय से नई नौकरी या पद-प्रतिष्ठा की तलाश में थे, तो अब आपकी तलाश खत्म होगी. समाज में आपका रुतबा और सम्मान दोनों तेजी से बढ़ेंगे.

3

3/7

मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति इस योग के प्रभाव से बहुत मजबूत होने वाली है. आय के नए जरिए खुलेंगे और फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है. सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे लेकिन बचत भी शानदार होगी. व्यापारियों के लिए कोई बड़ी डील फाइनल होने का सही वक्त है. बस मेहनत करते रहें, सितारे आपके बिल्कुल साथ हैं.

4

4/7

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए शनि-मंगल की यह युति नौकरी में बड़े लाभ दिलाने वाली है. आपके बॉस और सीनियर अधिकारी आपके काम की जमकर तारीफ करेंगे, जिससे वेतन वृद्धि का रास्ता साफ होगा. मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी और आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा. करियर में स्थिरता आने से मन प्रसन्न रहेगा और आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे.

5

5/7

कर्क राशि के लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि का वास होगा. अगर विवाह में कोई बाधा आ रही थी तो वह अब दूर हो जाएगी. परिवार के साथ सामंजस्य बढ़ेगा और आप घर की सजावट या नई संपत्ति खरीदने पर विचार कर सकते हैं. आर्थिक तंगी बीते दिनों की बात हो जाएगी और निवेश से भविष्य में अच्छे रिटर्न भी मिलेंगे.

6

6/7

धनु राशि

धनु राशि वालों के धन भाव में मंगल का होना आपके बैंक बैलेंस को बढ़ाने वाला है. आपकी वाणी में आकर्षण बढ़ेगा, जिससे आप दूसरों को अपनी बातों से प्रभावित कर पाएंगे. व्यापार में जो निवेश आपने पहले किया था उसका मुनाफा अब आपको मिलेगा. व्यक्तित्व में निखार आने से लोग आपकी तरफ खींचे चले आएंगे और आपकी सलाह मानेंगे.

7

7/7

धनु राशि के जातकों के लिए चौथे भाव में शनि की मौजूदगी सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाली है. आप नया वाहन या घर खरीदने का बड़ा फैसला ले सकते हैं. व्यापारिक क्षेत्र में मिली-जुली सफलता मिलेगी, इसलिए निवेश के मामलों में अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें. कुल मिलाकर यह समय आपके जीवन में स्थिरता और ढेर सारी खुशियाँ लेकर आने वाला है.

रिलेटेड फोटो गैलरी

follow on google news
follow on whatsapp