बुध के मार्गी होते ही बदलेगी किस्मत, 12 राशियों पर बड़ा असर, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा

ADVERTISEMENT

google news
1

1/13

तर्कशक्ति और संवाद के कारक ग्रह 'बुध' 21 मार्च 2026 को कुंभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के मार्गी (सीधी चाल) होने का विशेष महत्व है, क्योंकि इसका सीधा प्रभाव हमारी सोचने-समझने की क्षमता और व्यवहार पर पड़ता है. प्रसिद्ध ज्योतिष विशेषज्ञ प्रवीण मिश्र के अनुसार, बुध के मार्गी होने से लोगों की तर्कशक्ति बढ़ेगी और रुके हुए कार्यों में गति आएगी.

चूंकि कुंभ शनि देव की वायु तत्व वाली राशि है, इसलिए बुध का यहां मार्गी होना अलग-अलग राशियों के लिए विशेष परिणाम लेकर आएगा. आइए जानते हैं प्रवीण मिश्र से आपकी राशि पर इसका क्या असर होगा:
 

2

2/13

मेष राशि:

ग्यारहवें घर में बुध मार्गी होंगे. यह समय आपके लिए उत्तम है. नई योजनाएं सफल होंगी और रुके काम पूरे होंगे. करियर में तरक्की के मौके मिलेंगे.

उपाय: बुधवार को गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.

3

3/13

वृष राशि

दसवें (कर्म) भाव में बुध मार्गी हो रहे हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी. आर्थिक उन्नति के योग हैं, बस जल्दबाजी से बचें.

उपाय: गणेश जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं.

4

4/13

मिथुन राशि:

आपकी राशि के स्वामी बुध 9वें (भाग्य) भाव में मार्गी होंगे. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और प्रोफेशन में मजबूती आएगी.

उपाय: प्रतिदिन भगवान गणेश की आरती करें.

5

5/13

कर्क राशि:

आठवें भाव में बुध का मार्गी होना रिसर्च और एजुकेशन से जुड़े लोगों के लिए शुभ है. रिश्तों और सेहत के मामले में सावधानी बरतें.

उपाय: शिव परिवार का जलाभिषेक करें.

6

6/13

सिंह राशि:

सातवें भाव में बुध मार्गी होकर आर्थिक स्थिति मजबूत करेंगे. बेरोजगारों को नई नौकरी मिल सकती है. पार्टनरशिप में लाभ होगा.

उपाय: बुधवार को बेसन के लड्डू गरीबों में बांटें.

7

7/13

कन्या राशि:

छठें भाव में बुध मार्गी होंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी. वाणी पर नियंत्रण रखें और व्यापार में उधार से बचें.

उपाय: गणेश जी को फल का भोग लगाएं.

8

8/13

तुला राशि:

पांचवें भाव में बुध मार्गी हो रहे हैं. संतान पक्ष से सुख मिलेगा और मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा. सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें.

उपाय: गणेश जी की नियमित आरती करें.

9

9/13

वृश्चिक राशि:

चौथे घर में बुध मार्गी होंगे. प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें. घर-परिवार को समय दें और खानपान का ख्याल रखें.

उपाय: शिव परिवार की पूजा और आरती करें.

10

10/13

धनु राशि:

तीसरे भाव में बुध मार्गी होकर आपके रुके काम बनाएंगे. महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी. करियर में तरक्की के योग हैं.

उपाय: गणेश मंदिर में दूर्वा की माला चढ़ाएं.

11

11/13

मकर राशि:

तीसरे (धन) भाव में बुध का मार्गी होना आर्थिक सुधार लाएगा. भविष्य संवारने के लिए मेहनत बढ़ा दें, सफलता निश्चित है.

उपाय: वाणी पर नियंत्रण रखें और बेसन के लड्डू का दान करें.

12

12/13

कुंभ राशि:

बुध आपकी ही राशि में मार्गी हो रहे हैं. मन की परेशानी दूर होगी और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. वरिष्ठ अधिकारियों से मतभेद न करें.

उपाय: भगवान गणेश के चरणों में अपनी मनोकामना निवेदन करें.

13

13/13

मीन राशि:

12वें भाव में बुध मार्गी होंगे. खर्चों पर कंट्रोल रखें और सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें. कोई बड़ा फैसला अभी टाल दें.

उपाय: 'ओम नमः शिवाय' मंत्र का 108 बार जाप करें.