Budh Margi 2026: बुध की बदली चाल, इन 5 राशियों के जीवन में दिखेंगे बड़े बदलाव
21 मार्च को बुध कुंभ राशि में मार्गी होंगे, जिससे कई राशियों पर असर पड़ेगा. खासतौर पर मेष, वृषभ, मिथुन, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए यह समय लाभकारी रहेगा. करियर, व्यापार, धन और निर्णय क्षमता में सुधार के संकेत हैं. मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा.
ADVERTISEMENT

1/7
ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, व्यापार, वाणी और तर्क का कारक माना जाता है. ऐसे में जब भी बुध अपनी चाल बदलते हैं, तो इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है. 21 मार्च तक बुध कुंभ राशि में वक्री अवस्था में थे, लेकिन अब 21 मार्च को वे इसी राशि में मार्गी हो गए हैं. इस बदलाव से कई राशियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं.

2/7
द्रिक पंचांग के अनुसार, 21 मार्च की रात 01:02 बजे बुध कुंभ राशि में सीधी चाल चलना शुरू कर दिया है. इससे पहले यह कुंभ राशि में मंगल और राहु भी मौजूद थे. जिससे ग्रहों की स्थिति और अधिक प्रभावशाली बन रही है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस परिवर्तन का विशेष लाभ 5 राशियों को मिल सकता है.

3/7
मेष राशि: मेहनत का मिलेगा पूरा फल
मेष राशि के लिए यह समय लाभकारी साबित हो सकता है. बुध आपके 11वें भाव में मार्गी होंगे, जिससे आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. मेहनत बढ़ेगी, लेकिन उसका परिणाम भी अच्छा मिलेगा. करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और निवेश से लाभ के संकेत हैं. परिवार और भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर होंगे.

4/7
वृषभ राशि: करियर में उन्नति और धन लाभ के योग
वृषभ राशि वालों के लिए बुध का मार्गी होना करियर में सकारात्मक बदलाव ला सकता है. दशम भाव में बुध की स्थिति से नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के संकेत हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा और निवेश से भी अच्छा फायदा मिल सकता है. व्यापार में मुनाफा होने के योग बन रहे हैं.

5/7
मिथुन राशि: किस्मत देगी पूरा साथ
मिथुन राशि के लिए बुध का मार्गी होना भाग्य को मजबूत करेगा. नौवें भाव में बुध की स्थिति से नए अवसर मिलेंगे और योजनाएं सफल होंगी. नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग हैं. साथ ही धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है.

6/7
कुंभ राशि: फैसले होंगे फायदेमंद
कुंभ राशि वालों के लिए बुध लग्न भाव में मार्गी होंगे. इससे निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी. आपके फैसले लाभ दिला सकते हैं. परिवार का सहयोग मिलेगा और जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे.

7/7
मीन राशि: मेहनत से मिलेगी सफलता
मीन राशि के लिए बुध बारहवें भाव में मार्गी होंगे. यह समय मेहनत का फल देने वाला रहेगा. भाग्य का साथ मिलेगा और कार्यों में सफलता मिल सकती है. जितनी मेहनत करेंगे, उतना अच्छा परिणाम मिलेगा.