Diwali 2026: दिवाली से पहले बनेगा त्रिग्रही योग, 4 राशियों की चमक सकती है किस्मत

ADVERTISEMENT

Google CTA
1

1/7

दिवाली 2026 से पहले ग्रहों की चाल में एक खास बदलाव होने जा रहा है. 7 नवंबर को तुला राशि में सूर्य, बुध और चंद्रमा की युति से त्रिग्रही योग बनेगा. वैदिक ज्योतिष में इस योग को महत्वपूर्ण माना जाता है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इसका असर लोगों के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है. इस योग से खासतौर पर चार राशियों को फायदा मिलने के संकेत हैं. इनमें मिथुन, तुला, धनु और कुंभ राशि शामिल हैं. इन राशियों के जातकों को नौकरी, व्यापार और धन से जुड़े मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं.

2

2/7

7 नवंबर को कैसे बनेगा त्रिग्रही योग?
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, सूर्य और बुध पहले से तुला राशि में विराजमान रहेंगे. इसके बाद 7 नवंबर 2026 को शाम 5 बजकर 15 मिनट पर चंद्रमा भी तुला राशि में प्रवेश करेंगे. इस तर एक ही राशि में तीन ग्रहों के आने से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा.
 

3

3/7

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह योग अनुकूल माना जा रहा है. नौकरी करने वाले लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने काम में फायदा हो सकता है. आर्थिक स्थिति बेहतर होने के संकेत हैं. विद्यार्थियों को भी पढ़ाई में सफलता मिल सकती है.

4

4/7

तुला राशि में ही तीन ग्रहों की युति बनने से इस राशि के लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. कुछ लोगों के लिए प्रमोशन के रास्ते खुल सकते हैं. लंबे समय से अटके हुए काम भी पूरे होने के योग हैं.

5

5/7

धनु राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग आर्थिक रूप से अच्छा रह सकता है. नौकरी और कारोबार में लाभ मिलने के संकेत हैं. आमदनी बढ़ाने के नए मौके मिल सकते हैं. इसके अलावा पुराने निवेश से भी फायदा होने की संभावना जताई जा रही है.

6

6/7

कुंभ राशि के लोगों को इस योग में भाग्य का साथ मिल सकता है. लंबे समय से अटके काम पूरे होने की उम्मीद है. आर्थिक लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं. उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और विदेश यात्रा की योजना बनाने वाले लोगों के लिए भी अच्छी खबर मिल सकती है.

7

7/7

क्या होता है त्रिग्रही योग?
वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की युति का खास महत्व बताया गया है. जब तीन ग्रह एक ही राशि में मौजूद होते हैं, तो इस स्थिति को त्रिग्रही योग कहा जाता है. हालांकि, इस योग का प्रभाव केवल तीन ग्रहों के एक साथ आने से तय नहीं होता. इसमें ग्रहों की स्थिति, उनका स्वामित्व, एक-दूसरे पर दृष्टि और कुंडली के भावों को भी ध्यान में रखा जाता है. सूर्य, बुध और चंद्रमा तीनों का अपना अलग महत्व है. ज्योतिष में सूर्य को आत्मबल और प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है. बुध बुद्धिमत्ता और कारोबार से जुड़ा है, जबकि चंद्रमा मन और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है. इसी वजह से इन तीनों ग्रहों की युति को करियर, आर्थिक फैसलों और व्यक्तिगत जीवन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.