21 अप्रैल को बनेगा गजकेसरी राजयोग…इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा पैसा और प्रमोशन
Gajkesari Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में गजकेसरी राजयोग को सबसे शक्तिशाली और शुभ माना गया है. 21 अप्रैल को चंद्रमा का मिथुन में प्रवेश होते ही धन और ज्ञान के कारक ग्रहों का मिलन होगा. इसका असर कुछ राशि के जातकों पर पड़ने वाला है. ऐसे में जानिए कौन ही हैं वो राशियां.
ADVERTISEMENT

1/8
ज्योतिष शास्त्र में गुरु और चंद्रमा के एक साथ बैठने से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होता है. यहां गज का अर्थ हाथी और केसरी का अर्थ शेर है. माना जाता है कि ये शक्ति और साहस का प्रतीक है. ज्योतिषाचार्य के अुनसार ये शुभ योग 21 अप्रैल को दोपहर 1 बजे बनेगा. इस योग के बनने से व्यक्ति को समाज में ऊंचा पद, मान-सम्मान और अटूट धन संपत्ति का लाभ होता है.

2/8
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, चंद्रमा हमारे मन और सुख-शांति का कारक है. वही गुरु ज्ञान और भाग्य के स्वामी हैं. ऐसे में जब ये दोनों मिथुन राशि में मिलते हैं तो इससे असर कई राशियों पर पड़ता है. इससे उनके जीवन में तरक्की के द्वार खुलते हैं. साथ ही इस दौरान उनकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ती है और रुके हुए काम भी बनने लगते हैं. ऐसे में चलिए कौन सी हैं वो लकी रशियां...

3/8
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह योग लग्न भाव में बनेगा. इसके बनने से इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा और बातचीत की कला से सबको प्रभावित करेंगे. वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी, लेकिन याद रखें कि अति-उत्साह में आकर कोई भी गलत फैसला न लें.

4/8
सफलता के साथ-साथ मिथुन राशि वालों को अपने खर्चों पर लगाम लगानी होगी. इस राजयोग के दौरान विलासिता की वस्तुओं पर अधिक पैसा खर्च हो सकता है, जिससे आपका मासिक बजट बिगड़ सकता है. साथ ही, ऑफिस की राजनीति से दूर रहें और अपने काम पर फोकस करें. सेहत के मामले में लापरवाही भारी पड़ सकती है.

5/8
कन्या राशि
इस के जातकों के लिए राजयोग नौवें भाव में बन रहा है, जो भाग्य का स्थान है. ऐसे में आपके अटके हुए काम अब रफ्तार पकड़ेंगे. विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं और व्यापार में बड़ा मुनाफा होने की पूरी संभावना है. धार्मिक आयोजनों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी. समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको सफलता दिलाएगा.

6/8
भाग्य का साथ मिलने के बावजूद, कन्या राशि वालों को मानसिक तनाव से बचना होगा. काम का बोझ बढ़ने से नींद की कमी महसूस हो सकती है. योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं. अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और अपनी योजनाओं को समय से पहले किसी के साथ साझा न करें. खान-पान पर विशेष नियंत्रण रखना जरूरी है.

7/8
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह राजयोग एकादश यानी आय भाव में बन रहा है. आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा होगा और निवेश से मोटा लाभ मिलेगा. संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है जिससे घर में खुशियों का माहौल रहेगा. ऑफिस में आपकी लीडरशिप क्वालिटी निखर कर सामने आएगी और आपके फैसलों की हर तरफ तारीफ होगी.

8/8
सिंह राशि के जातकों को अपनी सफलता के समय विनम्र रहने की सलाह दी जाती है. इस दौरान अहंकार आपके रिश्तों में कड़वाहट घोल सकता है. छोटे-मोटे पारिवारिक विवादों को तूल न दें और धैर्य से काम लें. शेयर बाजार में निवेश करते समय सावधानी बरतें और जल्दबाजी में कोई बड़ा रिस्क न लें. वाणी पर संयम रखना सफलता की कुंजी है.