19 जुलाई से पलटने जा रही है इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश लाएगा बंपर पैसा और तरक्की
ज्योतिष में बेहद शुभ माने जाने वाले पुष्य नक्षत्र में 19 जुलाई को देवगुरु बृहस्पति प्रवेश करने जा रहे हैं. गुरु के इस महागोचर से इन राशि के जातकों का भाग्य चमकेगा और उन्हें करियर व धन के मामले में बड़ा लाभ होगा.
ADVERTISEMENT

1/7
ज्योतिष की दुनिया में पुष्य नक्षत्र को सभी 27 नक्षत्रों का राजा यानी सबसे खास माना जाता है. ऐसे में जब इस नक्षत्र का मिलन देवताओं के गुरु बृहस्पति से होता है, तो एक बेहद दुर्लभ और शुभ संयोग बनता है. इस बार 19 जुलाई को कुछ ऐसा ही बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जब देवगुरु बृहस्पति पुष्य नक्षत्र के तीसरे चरण में कदम रखने वाले हैं.

2/7
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरु का यह नक्षत्र परिवर्तन इंसान के जीवन में सुख, समृद्धि, ज्ञान और धन की बरसात करने वाला माना गया है. आइए जानते हैं कि गुरु का यह महागोचर किन राशियों के बंद किस्मत के ताले खोलने जा रहा है.

3/7
सबसे पहली किस्मत चमकने वाली है मेष राशि के जातकों की. इनके लिए गुरु का यह गोचर पैसे और परिवार के मामले में छप्परफाड़ खुशियां लेकर आ रहा है. अगर आपका कहीं कोई पुराना पैसा फंसा हुआ था, तो वह अचानक वापस मिल सकता है. जो लोग कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो उनके लिए यह समय सबसे शानदार है, क्योंकि आगे चलकर इससे बड़ा मुनाफा होने वाला है. ऑफिस में आपकी धाक जमेगी और जो लोग नई नौकरी तलाश रहे हैं, उन्हें बेहतरीन मौके मिलेंगे. घर का माहौल शांत रहेगा और पुश्तैनी जायदाद से भी तगड़ा फायदा हो सकता है.

4/7
दूसरी भाग्यशाली राशि है कर्क राशि, जिसके लिए गुरु का यह बदलाव किसी वरदान से कम नहीं है. आपकी राशि में गुरु की स्थिति पहले से ही काफी मजबूत है, जिससे समाज और आपके दफ्तर में आपका मान-सम्मान बहुत बढ़ने वाला है. लोग आपकी समझदारी और फैसलों की तारीफ करेंगे. अगर आप बिजनेस करते हैं, तो कोई बड़ी डील फाइनल करने या अपने काम को आगे बढ़ाने का यह सबसे सही समय है. आपकी कमाई में भारी बढ़ोतरी होगी, लंबे समय से चली आ रही दिमागी टेंशन दूर होगी और आप खुद को जोश से भरा हुआ महसूस करेंगे.

5/7
तीसरी खुशकिस्मत राशि है सिंह राशि. इस राशि के लोगों के लिए गुरु का पुष्य नक्षत्र में जाना करियर और पढ़ाई-लिखाई के मामले में जबरदस्त नतीजे लेकर आएगा. नौकरीपेशा लोगों को अपनी काबिलियत साबित करने का बेहतरीन मौका मिलेगा, जिससे आपके बॉस और सीनियर्स आपसे बेहद खुश रहेंगे. जो छात्र किसी सरकारी नौकरी या बड़ी परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं, उन्हें कोई बहुत अच्छी खबर मिल सकती है. इसके साथ ही कमाई के कुछ नए रास्ते भी खुलेंगे, जिससे बैंक बैलेंस में अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.

6/7
चौथी और आखिरी राशि है धनु राशि. चूंकि गुरु आपकी ही राशि के मालिक हैं, इसलिए इस नक्षत्र परिवर्तन का सबसे सीधा और जादुई असर आपके ही जीवन पर पड़ने वाला है. आपके जो काम पिछले कई महीनों से कछुए की चाल से चल रहे थे या अटके हुए थे, वे अब रॉकेट की रफ्तार से पूरे होने लगेंगे. भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपके सारे बिगड़े काम बन जाएंगे. इस दौरान आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाने या घर में कोई मांगलिक काम कराने का मौका मिल सकता है. सबसे अच्छी बात यह है कि अगर आप किसी पुरानी बीमारी से जूझ रहे थे, तो अब आपकी सेहत में बहुत बड़ा सुधार होगा.

7/7
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी पूरी तरह से ज्योतिषीय गणनाओं, सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों पर आधारित है. इसे केवल सूचना के उद्देश्य से साझा किया गया है. हर व्यक्ति के जीवन में ग्रहों का प्रभाव उसकी कुंडली के भावों और दशाओं के आधार पर अलग-अलग हो सकता है. Newstak इसे पूरी तरह सत्य और सटीक होने का दावा नहीं करता है. किसी भी उपाय को अपनाने या अंतिम निर्णय लेने से पहले कृपया संबंधित विषय के योग्य ज्योतिषाचार्य या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.)
