Guru Margi 2026: 13 महीने बाद गुरु की चाल बदली… इन 3 राशियों के जीवन में आएगा बड़ा मोड़
Guru Margi 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार मार्च 2026 में गुरु ग्रह मिथुन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं. पूरे 12 साल बाद बन रहा यह अद्भुत संयोग कुछ खास राशियों के लिए धन के द्वार खोलने वाला है. ऐसे में इन राशि के जातकों को नौकरी में प्रमोशन से लेकर कई तरह है फायदे हो की संभावना है.

1/7
ज्योतिष शास्त्र में गुरु को सबसे शुभ ग्रह माना गया है. मान्यता है कि ये हमारी तरक्की और सुख-सुविधाओं को कंट्रोल करते हैं. लगभग 13 महीने बाद राशि बदलने वाले गुरु जब अपनी चाल बदलते हैं तो पूरे देश-दुनिया पर इसका असर दिखता है. इस बार मार्च में गुरु का मार्गी होना कई अटके हुए कामों में तेजी लाएगा और लोगों के जीवन में खुशहाली भरेगा. इससे कुछ राशियों की किस्मत पलट सकती है. इन राशियों के जातकों को नई जॉब और इनके इनकम में जबरदस्त लाभ के योग बन रहे हैं. ऐसे में चरिए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं...

2/7
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए गुरु का सीधा चलना किसी वरदान से कम नहीं है क्योंकि यह आपकी ही राशि के लग्न भाव में हो रहा है. अब आपका कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर होगा और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा. नए लोगों से मेल जोल बढ़ेगा जो आपके करियर में भविष्य में बड़ी भूमिका निभाएंगे. आपके लिए ये समय खुद को साबित करने का है.

3/7
शादीशुदा लोगों के लिए ये समय बहुत प्यारा बीतने वाला है. इनकी पार्टनर के साथ पुरानी अनबन खत्म होगी और प्यार बढ़ेगा. अगर आप अभी तक सिंगल हैं तो तैयार हो जाइए क्योंकि आपके घर पर अच्छे विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. रिश्तों के मामले में गुरु की यह सीधी चाल आपके जीवन में स्थिरता और सुकून लेकर आने वाली साबित होगी.

4/7
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए गुरु आपकी वाणी और धन के स्थान पर मार्गी हो रहे हैं. इसका मतलब है कि आपको समय समय पर ऐसी जगह से पैसा मिलेगा जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की होगी. आपकी बातें लोगों पर जादू की तरह असर करेंगी और लोग आपसे प्रभावित होकर आपके काम में मदद करेंगे. आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी.

5/7
गुरु के प्रभाव से आपको पुरानी पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा मिल सकता है या पुराने इन्वेस्टमेंट अब मुनाफा देना शुरू करेंगे. अगर आप नया वाहन या घर खरीदने का सोच रहे थे तो अब आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है. परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत होंगे और घर में सुख शांति का माहौल बना रहेगा.

6/7
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए गुरु नौवें भाव में मार्गी होंगे जिसे भाग्य का स्थान कहा जाता है. यहां गुरु बहुत शक्तिशाली होते हैं जिससे किस्मत चमक उठेगी. आपके जो काम सालों से अटके हुए थे वे अब भाग्य के सहयोग से पूरे होने लगेंगे. देश विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं और आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे.

7/7
विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत शानदार है. खासकर जो लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. उन्हें सफलता मिल सकती है. आप इस दौरान किसी बड़े धार्मिक या मांगलिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं. समाज में आपकी छवि एक ज्ञानी और सुलझे हुए व्यक्ति की बनेगी. कुल मिलाकर, गुरु का यह गोचर आपके लिए खुशियों की सौगात लाएगा.











