सूर्य ग्रहण के दिन चमकेगी किस्मत, देवगुरु बृहस्पति का उदय लाएगा इन 4 राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव

ADVERTISEMENT

Google CTA
1.

1/8

12 अगस्त 2026 की तारीख ज्योतिष और खगोलीय दुनिया के लिहाज से बेहद खास मानी जा रही है. इस दिन एक-दो नहीं, बल्कि कई बड़ी खगोलीय घटनाएं एक साथ घटने जा रही हैं. एक तरफ जहां साल का आखिरी सूर्य ग्रहण और छह ग्रहों की दुर्लभ युति बनने वाली है, वहीं दूसरी तरफ ज्ञान, भाग्य, धर्म और धन-वैभव के कारक माने जाने वाले देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में उदित हो रहे हैं. पंचांग के मुताबिक, गुरु ग्रह 12 अगस्त को सुबह 5 बजकर 3 मिनट पर उदय होंगे, जिससे अस्त चल रहे गुरु का प्रभाव फिर से बहुत शक्तिशाली हो जाएगा.
 

2.

2/8

वैदिक ज्योतिष में गुरु के उदय होने का विशेष महत्व है. जब गुरु ग्रह अस्त रहते हैं, तो उनके शुभ और सकारात्मक प्रभावों में कुछ कमी आ जाती है. ऐसे में गुरु के उदित होते ही जातकों के जीवन में तरक्की, आर्थिक लाभ और रुके हुए कामों में गति देखने को मिलती है. इस बार सूर्य ग्रहण, छह ग्रहों के एक साथ आने और गुरु उदय का यह त्रिवेणी संयोग सभी 12 राशियों के जीवन पर गहरा असर डालेगा. आइए जानते हैं कि इस दुर्लभ संयोग का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है.

3.

3/8

शुरुआती चार राशियों पर प्रभाव: मेष राशि के जातकों के लिए यह बदलाव भौतिक सुखों को बढ़ाने वाला रहेगा. अगर आप लंबे समय से नया घर, जमीन या गाड़ी खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो इस समय आपके योग बन रहे हैं. पारिवारिक जीवन की पुरानी उलझने खत्म होंगी और मां का सहयोग मिलेगा. वहीं, वृषभ राशि वालों के तीसरे भाव में गुरु उदित हो रहे हैं, जिससे आपके साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास में जबरदस्त उछाल आएगा. भाई-बहनों का साथ मिलेगा और व्यापारिक पार्टनरशिप में भी बढ़िया आर्थिक फायदा होने की पूरी संभावना है.
 

4

4/8

मिथुन, कर्क और सिंह राशि: मिथुन राशि के जातकों की बोली में इस समय एक अलग ही मिठास और आकर्षण देखने को मिलेगा, जिससे लोग आपकी बात मानेंगे. परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्य के आयोजन के योग बन रहे हैं और आपकी सेविंग्स भी बढ़ेगी. वहीं, कर्क राशि के लग्न भाव में ही गुरु का उदय हो रहा है, जो कि इस राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को पद-प्रतिष्ठा, नई जॉब ऑफर या प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है. सिंह राशि वालों को खर्चों पर थोड़ा ध्यान देना होगा, लेकिन विदेश से जुड़े कामों में मनमुताबिक सफलता और मानसिक शांति मिलेगी.
 

5.

5/8

कन्या, तुला, वृश्चिक और धनु राशि: कन्या राशि के जातकों को आय के नए-नए जरिया देखने को मिलेंगे, जिससे आपकी बैंक बैलेंस मजबूत होगी. यदि किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है और इन्वेस्टमेंट के लिए भी यह समय शानदार है. तुला राशि वालों को वर्कप्लेस पर अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा और बिजनेस में नई ऊंचाइयां छूने का मौका मिलेगा. वृश्चिक राशि वालों का भाग्य इस दौरान पूरी तरह से साथ देगा; धार्मिक यात्राएं होंगी और हायर एजुकेशन की तैयारी कर रहे छात्रों को मनचाहे परिणाम मिलेंगे. हालांकि, धनु राशि के जातकों को अपनी हेल्थ का थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा, भले ही अचानक कहीं से धन लाभ होने के आसार हैं.

6.

6/8

मकर, कुंभ और मीन राशि: मकर राशि के जातकों के सातवें भाव में गुरु उदित होने से शादीशुदा जिंदगी में आ रही कड़वाहट खत्म होगी और पार्टनशिप के काम में तगड़ा मुनाफा देखने को मिलेगा. कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय शत्रुओं पर विजय पाने और किसी पुराने कर्ज या लीगल मैटर से राहत दिलाने वाला रहेगा. इसके अलावा, मीन राशि के जातकों को बच्चों की तरफ से कोई बहुत अच्छी खबर मिल सकती है. लव लाइफ में नजदीकियां बढ़ेंगी और जो लोग आर्ट, राइटिंग या क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हैं, उनके लिए यह दौर बेहद मुनाफा देने वाला साबित होगा.
 

7.

7/8

गुरु ग्रह के शुभ प्रभाव को दोगुना करने के आसान और अचूक उपाय

अगर आप चाहते हैं कि देवगुरु बृहस्पति की कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहे और इस गोचर का पूरा फायदा मिले, तो कुछ बेहद आसान ज्योतिषीय उपाय अपना सकते हैं. हर गुरुवार के दिन व्रत रखें और पीले रंग के कपड़े पहनना शुरू करें. इसके साथ ही, गुरुवार को केले के पौधे की पूजा करें और जल में थोड़ी सी हल्दी और चने की दाल मिलाकर अर्पित करें.
 

8.

8/8

दान-पुण्य और मंत्र जाप से दूर होंगी परेशानियां

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार को चने की दाल, बेसन के लड्डू, पीले वस्त्र या फिर धार्मिक किताबों का दान करना बहुत ही फलदाई माना गया है. यदि आप रोजाना भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और 'ॐ बृं बृहस्पतये नमः' मंत्र का कम से कम एक माला (108 बार) जाप करते हैं या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करते हैं, तो गुरु दोष पूरी तरह शांत होता है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

 

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है. इसकी सत्यता या सटीकता की हम पुष्टि नहीं करते हैं.)