12 साल का इंतजार खत्म! गुरु का गोचर बदल देगा इन 3 राशि वालों का भाग्य, पलटेगी किस्मत
12 साल बाद देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि 'कर्क' में प्रवेश करने जा रहे हैं. 2 जून 2026 को होने वाला यह बड़ा बदलाव मिथुन, कर्क और वृश्चिक राशि वालों के लिए तरक्की के नए दरवाजे खोलेगा.

1/5
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है. साल 2026 में एक ऐसी ही बड़ी खगोलीय घटना होने जा रही है, जो पूरे 12 साल बाद दोहराई जाएगी. 'फ्यूचर पंचांग' के मुताबिक, 2 जून को ज्ञान और भाग्य के कारक देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि 'कर्क' में प्रवेश करेंगे.

2/5
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब भी गुरु अपनी उच्च राशि में जाते हैं, तो करियर, धन और सुख-समृद्धि में जबरदस्त बढ़ोतरी होती है. आइए जानते हैं किन 3 भाग्यशाली राशियों के लिए यह समय 'वरदान' साबित होने वाला है.

3/5
कर्क राशि: आत्मविश्वास और तरक्की का योग
गुरु बृहस्पति आपकी ही राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा. नौकरी में प्रमोशन या किसी बड़ी कंपनी से ऑफर मिल सकता है. अगर आप पैतृक संपत्ति या जमीन से जुड़े विवादों में फंसे हैं, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे और शादीशुदा जातकों का जीवन सुखमय रहेगा.

4/5
वृश्चिक राशि: किस्मत देगी पूरा साथ
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर भाग्य स्थान पर होगा. इसका मतलब है कि अब तक जो काम रुके हुए थे, वे तेजी से पूरे होंगे. जो लोग विदेश जाने का सपना देख रहे हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है. छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के प्रबल योग हैं. आर्थिक स्थिरता आएगी और आप पुराने कर्जों से मुक्ति पा सकेंगे. बस ध्यान रहे, भाग्य के साथ-साथ मेहनत जारी रखें, सफलता आपके कदम चूमेगी.

5/5
मिथुन राशि: करियर में मिलेगी नई उड़ान
मिथुन राशि वालों के लिए गुरु का यह गोचर बेहद शुभ रहने वाला है. अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है, तो वह वापस मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में नई और बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापारियों के लिए नए संपर्क फायदे का सौदा साबित होंगे. निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह समय अच्छा रिटर्न दे सकता है. कुल मिलाकर आपकी आर्थिक स्थिति पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होगी.











