12 साल बाद गुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि में करेंगे प्रवेश, इन 3 राशियों की चमकने वाली है किस्मत
Jupiter Transit Cancer 2026: ज्योतिष गणना के अनुसार 2 जून 2026 को देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर करेंगे. 12 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद बन रहा यह दुर्लभ संयोग मिथुन, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए धन, करियर और सुख-समृद्धि के नए द्वार खोलने वाला साबित हो सकता है.

1/8
फ्यूचर पंचांग के अनुसार 2 जून 2026 को ज्ञान और सौभाग्य के प्रदाता गुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे. 12 साल बाद होने वाला यह बदलाव ज्योतिष जगत की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक है. जब गुरु अपनी सबसे प्रिय राशि में आते हैं तो वह समाज में सुख, धर्म और आर्थिक समृद्धि का विस्तार करते हैं.

2/8
उच्च राशि में गुरु की अद्भुत शक्ति
ज्योतिष में गुरु को संतान, धन और विवाह का कारक माना जाता है. कर्क राशि में गुरु 'उच्च' के होते हैं, जिसका अर्थ है कि यहां उनकी शुभता अपने चरम पर होती है. इस दौरान कुछ राशि के जातकों के जीवन में बदलाव आता है. उनके करियर, बिजनेस, नई योजनाओं और सफलता के दरवाजे खुलते हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कौन सी है वो लकी राशियां...

3/8
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय बहुत ही शानदार रहने वाला है. आपके सप्तम और कर्म भाव के स्वामी होने के कारण गुरु आपको करियर में नई और बड़ी जिम्मेदारियां दिलाएंगे. अगर आपका पैसा कहीं लंबे समय से फंसा हुआ था, तो इस गोचर के दौरान वह वापस मिलने की पूरी संभावना है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

4/8
मिथुन जातकों के लिए व्यापारिक संपर्कों में विस्तार होने के प्रबल योग बन रहे हैं. जो लोग शेयर बाजार या जमीन-जायदाद में निवेश करने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय सोच समझकर कदम बढ़ाने का है. सही रणनीति से किया गया निवेश आपको भविष्य में बहुत अच्छा रिटर्न देगा.

5/8
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु का अपनी ही राशि में गोचर होना आत्मबल को कई गुना बढ़ा देगा. आपके लग्न भाव में गुरु के आने से समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या किसी बड़ी कंपनी से बेहतर जॉब ऑफर मिल सकता है. आपके व्यक्तित्व में एक अलग ही चमक और सकारात्मकता दिखाई देगी.

6/8
कर्क राशि वालों को इस समय पूर्वजों की संपत्ति या किसी पुराने निवेश से बड़ा लाभ मिल सकता है. घर में सुख शांति का माहौल रहेगा और परिजनों के साथ आपके रिश्ते पहले से अधिक मजबूत होंगे. अविवाहित लोगों के लिए विवाह के सुंदर प्रस्ताव आ सकते हैं, वहीं शादीशुदा जोड़ों के जीवन में आपसी तालमेल और प्रेम और ज्यादा गहरा होगा.

7/8
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए गुरु का भाग्य स्थान पर संचरण करना किसी चमत्कार से कम नहीं होगा. आपके अटके हुए काम अपने आप बनने लगेंगे और किस्मत हर मोड़ पर आपका साथ देगी. इस दौरान आपको विदेश यात्रा के अवसर भी मिल सकते हैं. उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को मनचाहे संस्थान में प्रवेश मिल सकता है.

8/8
वृश्चिक जातकों को इस गोचर के दौरान अपनी मेहनत जारी रखनी चाहिए क्योंकि मेहनत और गुरु की कृपा मिलकर आपको पुराने कर्ज से पूरी तरह छुटकारा दिला सकती है. कार्यस्थल पर आपकी कार्यक्षमता की तारीफ होगी और आर्थिक स्थिरता आएगी. व्यापार में किए गए नए प्रयोग सफल रहेंगे. धार्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि इस समय बढ़ेगी.











