Laxmi Narayan Yog 2026: 8 जून तक चमकने वाली है इन 4 राशियों की किस्मत, बुध-शुक्र मिलकर करेंगे धन की बरसात
मिथुन राशि में बुध और शुक्र के मिलन से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण हो रहा है जो ज्योतिष शास्त्र में धन, वैभव और तरक्की का कारक माना जाता है. इस शुभ संयोग के प्रभाव से 8 जून 2026 तक मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ राशि के जातकों को करियर और आर्थिक क्षेत्र में छप्परफाड़ लाभ होने के मजबूत योग हैं.
ADVERTISEMENT

1/6
Laxmi Narayan Yog 2026: जून की शुरुआत में ही ग्रहों के राजाओं की चाल में एक बड़ा उलटफेर होने जा रहा है, जिससे आसमान में एक बेहद ही शुभ और चमत्कारी संयोग बनेगा. ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि बदलना और उनका आपस में मिलना बहुत बड़ी घटना मानी जाती है. द्रिक पंचांग के मुताबिक, 8 जून 2026 तक मिथुन राशि में बुद्धि के देवता बुध और ऐश्वर्य-सुख के दाता शुक्र एक साथ बैठने जा रहे हैं. इन दोनों ग्रहों के एक ही घर में आने से 'लक्ष्मी नारायण राजयोग' का निर्माण हो रहा है, जिसे ज्योतिष की दुनिया में धन-दौलत, मान-सम्मान और तरक्की की चाबी माना जाता है.

2/6
ज्योतिष विज्ञान के जानकारों का कहना है कि जब भी यह खास राजयोग कुंडली के केंद्र यानी पहले, चौथे, सातवें, दसवें घर में या फिर त्रिकोण यानी पहले, पांचवें और नौवें भाव में बनता है, तो इंसान का भाग्य रातों-रात बदल जाता है. हालांकि इस अद्भुत संयोग का असर तो सभी 12 राशियों के जीवन पर थोड़ा-बहुत जरूर दिखेगा, लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं जिनकी किस्मत का ताला 8 जून तक पूरी तरह से खुलने वाला है. इन लोगों को पैसों से लेकर करियर तक हर मामले में छप्परफाड़ फायदे मिलने की उम्मीद है.

3/6
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम मिथुन राशि (Gemini) का है, क्योंकि यह शानदार राजयोग इसी राशि के घर में बनने जा रहा है. मिथुन राशि वालों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं होगा. नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में कोई बड़ा पद या नई जिम्मेदारी मिल सकती है, वहीं नया काम शुरू करने वालों के लिए यह बिल्कुल सही मौका है. पैसों की तंगी दूर होगी, पुराना फंसा हुआ धन वापस मिलेगा और आपकी बातचीत का अंदाज इतना आकर्षक हो जाएगा कि लोग आपकी बातें मानने को मजबूर हो जाएंगे.

4/6
दूसरी भाग्यशाली राशि है सिंह (Leo), जिनके लिए यह गोचर ग्यारहवें यानी कमाई और मुनाफे के घर में होने जा रहा है. इसके प्रभाव से सिंह राशि वालों की जेब में पैसों की आमद अचानक बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी. अगर आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपको उम्मीद से कहीं ज्यादा फायदा दे सकता है. कार्यक्षेत्र में बॉस और बड़े अधिकारी आपके काम के मुरीद हो जाएंगे, जिससे नौकरी में आपका रुतबा बढ़ेगा. साथ ही, परिवार में बड़े भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा और सामाजिक तौर पर आपका मान-सम्मान चमकेगा.

5/6
तीसरी खुशनसीब राशि कन्या (Virgo) है, जिसके खुद के स्वामी बुध देव हैं. यही वजह है कि इस राजयोग का सबसे खास और सीधा असर कन्या राशि के जातकों पर पड़ेगा. यह युति आपके दसवें यानी कर्म और करियर के भाव में बनने जा रही है. ऐसे में जो लोग लंबे समय से नई नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें मनचाहा ऑफर मिल सकता है. व्यापारियों के हाथ कोई बहुत बड़ी और मुनाफे वाली डील लग सकती है. इस दौरान आपकी लीडरशिप और काम करने के तरीके की हर तरफ जमकर तारीफ होगी.

6/6
चौथी और आखिरी राशि है कुंभ (Aquarius), जिनके लिए यह राजयोग पांचवें घर में आकार ले रहा है, जिसे पढ़ाई, प्यार और संतान का भाव कहा जाता है. इस अवधि में कुंभ राशि के लोगों को शेयर बाजार, लॉटरी या किसी पुरानी पैतृक संपत्ति के जरिए अचानक भारी आर्थिक लाभ हो सकता है. छात्रों के लिए यह समय किसी सुनहरे दौर जैसा रहेगा, उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़ी सफलता मिल सकती है. इसके अलावा, लव लाइफ में पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी और जो लोग सिंगल हैं, उनके विवाह की बात पक्की हो सकती है.