Mahalaxmi Rajyog 2026: 16 अप्रैल को मीन राशि में बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगी छप्परफाड़ धनवर्षा!
वैदिक ज्योतिष के अनुसार 16 अप्रैल को मंगल और चंद्रमा की युति से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होने जा रहा है. ग्रहों के इस महामिलन से कई राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे, जाे करियर, व्यापार के जुड़े हुए होंगे. ऐसे में जानिए कौन सी हैं वो राशियां.
ADVERTISEMENT

1/8
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति मंगल और मन के कारक चंद्रमा की युति बेहद शुभ मानी जाती है. 16 अप्रैल को मीन राशि में इन दोनों ग्रहों का मिलन महालक्ष्मी राजयोग बन रहा है. आपको बता दें कि मंगल को साहस और पराक्रम का प्रतीक माना जाता है, जबकि चंद्रमा सुख-शांति और धन का. जब ये दोनों मिलते हैं तो जातकों को आर्थिक मजबूती और मानसिक संतोष प्राप्त होता है.

2/8
इस राजयोग का असर पूरे देश की अर्थव्यवस्था और बाजार पर भी दिखता है. मंगल भूमि और शक्ति से जुड़ा है इसलिए रियल एस्टेट और रक्षा क्षेत्र में बड़ी हलचल संभव है. वहीं चंद्रमा द्रव्य वस्तुओं का कारक है जिससे शेयर बाजार और कीमती वस्तुओं के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकती है.

3/8
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए ये राजयोग उनके प्रथम भाव यानी लग्न में बनने जा रहा है. इससे आपके आत्मविश्वास और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं.वहीं ऑफिस में मे प्रमोशन के रास्ते खुल सकते हैं. रुके हुए काम पूरे होने के भी योग बन रहे हैं.

4/8
लग्न में राजयोग होने से धन लाभ के कई सुनहरे अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक देंगे. हालांकि, चंद्रमा मन का कारक है इसलिए आपको कोई बड़ा आर्थिक निवेश करने से बचना चाहिए. इसके लिए पहले अनुभवी लोगों की सलाह लें. वहीं रिश्तों में छोटी-मोटी गलतफहमियां हो सकती हैं.

5/8
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए ये राजयोग उनके चौथे भाव में बन रहा है, जो भूमि, भवन और वाहन का स्थान माना जाता है. इस दौरान आप नया घर या गाड़ी खरीदने का सपना पूरा कर सकते हैं. आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर होगी और पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है.

6/8
धनु राशि
चौथे भाव में मंगल का प्रभाव खर्चों को बढ़ा सकता है, इसलिए आपको अपना बजट बनाकर चलना होगा. छोटी-छोटी बातों पर परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है. गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें. अगर आप संपत्ति बेचना चाहते हैं तो ये समय फायदेमंद साबित हो सकता है.

7/8
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह राजयोग दसवें भाव (कर्म स्थान) में बन रहा है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या सैलरी इंक्रीमेंट मिल सकता है. अगर आप बेरोजगार हैं तो आपको अपनी मेहनत का मीठा फल मिलने वाला है. आपके कार्य की ऑफिस में तारीफ होगी और बॉस खुश रहेंगे.

8/8
मिथुन राशि
दशम भाव में ग्रहों की युति काम का दबाव बढ़ा सकती है, जिससे आप मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं. सहकर्मियों के साथ किसी भी प्रकार के मतभेद से बचें और केवल अपने लक्ष्य पर फोक्स करें. इस दोरान करियर के सिलसिले में की गई विदेश यात्राएं कर सकते हैं.