18 महीने बाद मकर में मंगल-चंद्र की युति से बन रहा है महालक्ष्मी राजयोग, इन 3 राशियों की लगेगी जैकपॉट लॉटरी!

social share
google news
1

1/7

वैदिक पंचांग के अनुसार जब धन के कारक चंद्रमा और साहस के देवता मंगल एक साथ आते हैं तो महालक्ष्मी राजयोग बनता है. 16 फरवरी को मंगल के घर यानी मकर राशि में यह अद्भुत मिलन 18 महीने बाद होने जा रहा है. ऐसे में इन दो ग्रहों की युति से महालक्ष्मी राजयोग का बन रहा है, जिससे कुछ राशियों का अच्छा समय शुरू हो सकता है. चलिए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां...

2

2/7

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह राजयोग उनके अपने ही लग्न भाव में बन रहा है. इस दौरान आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा और लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे. कुंवारे लोगों के घर में शहनाइयां बजने के योग बन रहे हैं. वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी और जीवनसाथी के साथ आप मिलकर कोई नया बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं.

3

3/7

मकर राशि के जातकों में इस समय जोखिम लेने की अद्भुत क्षमता पैदा होगी. आप अपनी सूझबूझ और मेहनत के दम पर अपनी आर्थिक स्थिति को काफी मजबूत कर लेंगे. पार्टनरशिप में किए गए निवेश से आपको उम्मीद से कहीं ज्यादा मुनाफा मिलने वाला है. आपके रुके हुए सरकारी काम अब तेजी पकड़ेंगे और समाज में आपका मान-सम्मान और रुतबा काफी ज्यादा बढ़ जाएगा.

 4

4/7

वृष राशि

वृष राशि के जातकों के लिए महालक्ष्मी राजयोग उनके भाग्य स्थान पर दस्तक दे रहा है. अब आपको हर काम में किस्मत का पूरा साथ मिलेगा और मेहनत का फल दोगुना होकर मिलेगा. जो छात्र विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे थे, उनका वीजा अब आसानी से लग सकता है. साथ ही आप परिवार के साथ किसी बड़ी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं.

5

5/7

वृष राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है. ऑफिस में आपके सीनियर अधिकारी आपके काम से बेहद खुश रहेंगे, जिससे आपकी सैलरी बढ़ने या ऊंचे पद पर प्रमोशन मिलने के प्रबल योग हैं. आपकी कोई पुरानी दबी हुई इच्छा अब पूरी होने वाली है. धन आगमन के नए और स्थायी रास्ते खुलने से बैंक बैलेंस तेजी से बढ़ेगा.

6

6/7

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह राजयोग उनके कर्म भाव यानी करियर के स्थान पर बन रहा है. जो लोग लंबे समय से बेरोजगार थे उन्हें मनचाही नौकरी मिल सकती है. बिजनेस करने वालों के लिए यह समय निवेश और विस्तार का है. आपको नए और बड़े प्रोजेक्ट्स मिलेंगे. प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाकात काफी लाभदायक रहेगी.

7

7/7

मेष राशि के जातकों को इस दौरान अपने पूर्वजों की संपत्ति या पैतृक धन से अचानक लाभ मिल सकता है. पिता के साथ आपके रिश्ते पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होंगे और उनका मार्गदर्शन आपके करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा. मंगल की कृपा से आप नई जमीन या वाहन खरीदने का साहस भी जुटा पाएंगे. कुल मिलाकर यह समय आपके लिए ऐश्वर्य लेकर आएगा.

रिलेटेड फोटो गैलरी

follow on google news
follow on whatsapp