Mangal Gochar 2026: 23 फरवरी से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसा, प्यार और प्रतिष्ठा तीनों मिलेंगे
Mangal Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार साहस और पराक्रम के देवता मंगल देव जल्द ही कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं. इस बड़े बदलाव से प्रॉपर्टी, करियर और धन के मामले में भारी उथल-पुथल मचने वाली है. विशेषकर तीन भाग्यशाली राशियों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं होने वाला है.

1/7
वैदिक ज्योतिष की दुनिया में मंगल ग्रह को बहुत ही शक्तिशाली और ऊर्जावान माना गया है. इसे साहस, वीरता और भूमि का कारक कहते हैं. जब भी मंगल अपनी चाल बदलता है तो प्रॉपर्टी और सेना जैसे क्षेत्रों में बड़ी हलचल होती है. 23 फरवरी को मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करके कुछ राशियों के जीवन में बदलाव लाएंगे.

2/7
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगल का ये गोचर उनके अपने ही लग्न भाव में होने जा रहा है. इसका सीधा मतलब यह है कि आपका सोया हुआ आत्मविश्वास अब पूरी तरह जाग उठेगा. आपके व्यक्तित्व में एक गजब का निखार देखने को मिलेगा. आप जो भी निर्णय लेंगे. उसमें निडरता झलकेगी और समाज में आपकी एक नई पहचान मजबूती से बनेगी.

3/7
अगर आप अपनी जिंदगी में थोड़े साहसी हैं और जोखिम भरे काम करना पसंद करते हैं, तो कुंभ राशि वालों के लिए यह समय सोने पर सुहागा है. इस गोचर के दौरान आप शेयर मार्केट या नए बिजनेस में रिस्क लेकर बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं. आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में पूरी तरह से सफल रहेंगे.

4/7
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए मंगल का कुंभ में जाना उनके करियर के दसवें भाव को प्रभावित करेगा. इसका मतलब है कि ऑफिस में आपकी पदोन्नति यानी प्रमोशन के पूरे योग बन रहे हैं. जो लोग काफी समय से अपनी सैलरी बढ़ने का इंतजार कर रहे थे. उनके लिए अब खुशखबरी आने वाली है. आपके बॉस आपके काम की जमकर तारीफ करने वाले हैं.

5/7
वृष राशि के वो लोग जो प्रॉपर्टी डीलिंग या मेडिकल सेक्टर से जुड़े हैं, उन्हें इस दौरान जबरदस्त वित्तीय लाभ होने वाला है. जमीन-जायदाद से जुड़े पुराने विवाद सुलझ जाएंगे और आपको नई डील से मोटा कमीशन मिल सकता है. मंगल की कृपा से आपके अटके हुए सरकारी काम भी अब तेजी से पूरे होने की पूरी संभावना है.

6/7
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए मंगल का तीसरे भाव में गोचर करना किसी चमत्कार से कम नहीं है. इस समय आपकी सुख सुविधाओं में इजाफा होगा और आप नया वाहन या शानदार घर खरीदने का प्लान बना सकते हैं. परिवार में भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. विदेशी व्यापार से जुड़े लोगों को भी भारी मुनाफा होने वाला है.

7/7
धनु राशि वालों ने पिछले कुछ महीनों में जो कड़ी मेहनत की है, उसका फल चखने का समय अब आ गया है. वर्कप्लेस पर आपकी प्रोफेशनल इमेज बहुत मजबूत होगी और लोग आपकी सलाह लेना पसंद करेंगे. रिसर्च और फार्मा सेक्टर के लोगों के लिए यह समय क्रांतिकारी बदलाव लाएगा. कुल मिलाकर यह गोचर आपके लिए तरक्की के नए द्वार खोलने वाला है.











