Mangal Aditya Rajyoga: 18 महीने बाद मीन राशि में बनेगा शक्तिशाली मंगलादित्य राजयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, बरसेगा अपार पैसा!

ADVERTISEMENT

google news
1

1/7

Mangal Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष के मुताबिक जब ग्रहों के राजा सूर्य और ग्रहों के सेनापति मंगल एक ही राशि में युति करते हैं तो मंगलादित्य राजयोग का निर्माण होता है। दरअसल, 18 महीने बाद मंगल ग्रह मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में 2 अप्रैल 2026 को ये राजयोग बन रहा है। इसका प्रभाव कई राशियों पर पड़ सकता है। ये समय इन राशि के जातकों के लिए शुभ होने वाला है। इस दौरान ये लोग विदेश यात्रा पर जा सकते हैं, नई गाड़ी और प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं वो कौन-सी लकी राशियां हैं…

2

2/7

क्या है मंगलादित्य राजयोग?

वैदिक ज्योतिष में जब सूर्य और मंगल एक ही राशि में युति करते हैं तो मंगलादित्य राजयोग का निर्माण होता है. सूर्य को आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है. वहीं मंगल को साहस और ऊर्जा का. इन दोनों ग्रहों के मिलन से व्यक्ति को कई तरह के फायदे होते हैं. इनमें नेतृत्व क्षमता में निखार, प्रशासनिक कार्यों में सफलता और अन्य तरह के कई लाभ शामिल हैं.

3

3/7

मंगलादित्य राजयोग के प्रभाव से कई राशियों के जातकों के करियर में जबरदस्त उछाल देखने को मिलता है. इस दौरान रुके हुए प्रोजेक्ट्स स्पीड पकड़ने लगते हैं. बिजनेस में विस्तार के नए अवसर मिलते हैं, वही जो लोग लंबे समय से प्रमोशन या सैलरी में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए अप्रैल 2026 के बाद का समय काफी अनुकूल रहने वाला है.

4

4/7

मेष राशि

मेष राशि के स्वामी मंगल हैं. ऐसे ये राजयोग आपके लिए इस राशि के जातकों के लिए शुभ माना जाता है. आपकी राशि से 12वें भाव में बनने वाला ये योग विदेश यात्रा के योग बनाएगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और आय के नए स्रोत बनेंगे. हालांकि, खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है ताकि बजट न बिगड़े. 

5

5/7

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं. ये इस योग के मुख्य कारक हैं. ऐसे में अष्टम भाव में ये युति सिंह राशि के लोगों को अचानक धन लाभ और निवेश से फायदा दिला सकती है. नौकरीपेशा लोगों को नई जॉब के अच्छे ऑफर मिल सकते हैं. विदेशी संपर्कों से लाभ होने की पूरी संभावना है. किसी भी बड़े निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें.

6

6/7

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए ये राजयोग चतुर्थ भाव में बनेगा, जो कि सुख और संपत्ति का स्थान है. इस दौरान इस राशि के जातक नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और माता के सहयोग से धन लाभ होगा. विद्यार्थियों के लिए कॉम्पिटिशन एग्जाम में सफलता के योग बन रहे हैं.

7

7/7

इस दौरान जातकों की कुंडली में सूर्य और मंगल की स्थिति मजबूत है, उन्हें इस दौरान सरकारी कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी. यदि आप सरकारी टेंडर या राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं तो ये राजयोग आपके पक्ष में परिणाम लाएगा. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और समाज के रसूखदार लोगों से आपके संबंध बेहतर होंगे, जो भविष्य में काम आएंगे.