प्रमोशन, पैसा और बड़ी डील... नवपंचम योग से इन 4 राशियों को मिल सकते हैं बड़े फायदे

ADVERTISEMENT

Google CTA
1

1/7

Navpancham Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. ग्रहों की स्थिति बदलने से कई तरह के शुभ और अशुभ योग बनते हैं. ऐसा ही एक खास योग 5 सितंबर 2026 को बनने जा रहा है. इसे नवपंचम राजयोग कहा जा रहा है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह योग सुबह करीब 10 बजे बनेगा. शुक्र और चंद्रमा की स्थिति से बनने वाला यह योग कुछ राशियों के लिए खास माना जा रहा है. मान्यता है कि नवपंचम योग से सुख, धन, कला और मानसिक शांति से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.

2

2/7

इस दौरान चार राशियों के जातकों को करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में फायदा मिलने के योग बताए जा रहे हैं. आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय खास रह सकता है.

3

3/7

मेष राशि: कामकाज में बढ़ेगी रफ्तार
मेष राशि के जातकों के लिए नवपंचम योग काफी शुभ माना जा रहा है. इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. नौकरी करने वालों को सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है. लंबे समय से अटके प्रोजेक्ट आगे बढ़ सकते हैं. कारोबारियों को कोई बड़ी डील मिलने या अच्छा मुनाफा होने की संभावना है.

4

4/7

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए यह योग जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है. सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के साथ सामाजिक स्तर पर भी फायदा मिल सकता है. लोगों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. आपके काम और विचारों की तारीफ होगी. अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय अनुकूल रह सकता है. दोस्तों और करीबियों का साथ मिलेगा. इससे मन प्रसन्न रहेगा.

5

5/7

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है. नौकरी और आर्थिक मामलों में कुछ अच्छी खबरें मिल सकती हैं. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या मनपसंद जगह पर ट्रांसफर मिलने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग भी मिल सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने के योग हैं. पुराने कर्ज को चुकाने में भी राहत मिल सकती है.

6

6/7

तुला राशि: तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं. इसलिए शुक्र से जुड़े इस योग को तुला राशि के लिए विशेष लाभकारी माना जा रहा है. सुख-सुविधाओं में इजाफा: जीवनशैली में बदलाव देखने को मिल सकता है. घर और दूसरी सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर खर्च होने की संभावना है. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रह सकता है. मीडिया, कला और ग्लैमर से जुड़े लोगों को भी सफलता मिल सकती है. जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, वे धीरे-धीरे पूरे होने की उम्मीद है.

7

7/7

नोट: यह लेख ज्योतिषीय मान्यताओं और उपलब्ध जानकारी पर आधारित है. इसे निश्चित भविष्यवाणी के तौर पर नहीं लिया जाना चाहिए.